अमेठीउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बर

अमेठी जिले के नवयुवकों के लिए प्रेरणा स्रोत बना जन्मेजय और उनका पूरा परिवार।

अमेठी 30 मार्च एमबीबीएस की डिग्री हासिल कर क्षेत्र और जनपद का नाम रोशन किया है। अमेठी जनपद एवं तहसील क्षेत्र अंतर्गत दीनापुर (दुआरा) गांव निवासी कमलापति पांडेय का पूरा परिवार क्षेत्र और समाज के लिए प्रेरणा स्रोत बना हुआ है। घर के मुखिया डॉ कमलापति पांडेय स्वयं रजिस्ट्री एवं स्टांप विभाग में डीआईजी के पद से सेवानिवृत्त हुए हैं। पांच बच्चों में बड़ा बेटा मर्चेंट नेवी में अधिकारी है। एक बेटी एमबीबीएस करने के उपरांत इस समय इलाहाबाद के सिरसा में चिकित्सा अधिकारी के पद पर तैनात है। जबकि दूसरी बेटी इंजीनियर है। तीसरी बेटी दंत चिकित्सा विभाग में पोस्ट ग्रेजुएट अर्थात (MDS) कर रही है। सबसे छोटे जन्मेजय बचपन में मेरठ से पढ़ाई करने के बाद हाई स्कूल सेंट जोसेफ कॉलेज प्रयागराज से उत्तीर्ण किया। इसके उपरांत वह राजस्थान के कोटा चले गए । जहां पर लाल बहादुर सीनियर सेकेंडरी स्कूल से इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण किया और वहीं पर रहकर तैयारी किया। एक वर्ष दिल्ली में तैयारी करने के बाद वर्ष 2019 की नीट परीक्षा उत्तीर्ण करते हुए 1346 वीं रैंक प्राप्त किया। यही नहीं जनमेजय की उपलब्धियां यही खत्म नहीं होती हैं। जन्मेजय ने एम्स की परीक्षा में 235 वीं रैंक प्राप्त किया था जिसमें उन्हें एम्स भोपाल मिला था। आर्म्ड फोर्स मेडिकल कॉलेज की परीक्षा में उन्हें 78 वीं रैंक प्राप्त हुई थी। किंतु सब कुछ छोड़कर उन्होंने अपने घर के नजदीक लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल कॉलेज (KGMC) से एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू कर दी। आज वह एमबीबीएस की परीक्षा उत्तीर्ण कर डॉक्टर बन गए हैं। जिसको लेकर उनके गांव तथा जनपद वासियों में खुशी की लहर देखने को मिल रही है। जनमेजय की इस उपलब्ध के लिए डॉ विजय कुमार मिश्रा सहित क्षेत्र के तमाम लोगों ने अपना आशीर्वाद बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित किया है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button