उत्तर प्रदेशसीतापुर

मन की बात: देश भर से सीतापुर की ड्रोन दीदी को मिल रहीं बधाइयां, PM मोदी ने फोन पर ली जानकारी

मन की बात कार्यक्रम के दौरान छोटे से गांव से जुड़ी महिला का किया जिक्र

सीतापुर। पीएम नरेंद्र मोदी के मन की बात कार्यक्रम के 110 संस्करण में पीएम मोदी ने लखपति दीदी योजना से लाभांवित ड्रोन दीदी का जिक्र कर महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। पीएम मोदी ने कार्यक्रम के दौरान फोन से बात कर एक मध्यम गांव से जुड़ी महिला सुनीता देवी से बातकर देश मे महिलाओं द्वारा तस्वीर बदलने का नजीर पेश की हैं। पीएम मोदी से बातकर सुनीता बेहद खुश नजर आई। उन्होंने कहा कि देश के अलग-अलग हिस्सों से लोग उन्हें कॉल कर बधाई दे रहे हैं।  
       
पीएम मोदी से बातचीत के बाद सुनीता देवी ने बताया कि वह मछरेहटा विकासखंड के ग्राम गोंडा से जुड़ी हुई है। उन्होंने बताया कि कृषि विज्ञान केंद्र सिकटिया में पहली बार उन्होंने ड्रोन को देखा जिसके बाद वह महिला समूह से हटकर ड्रोन उड़ाने की जिज्ञासा हुई। सुनीता देवी ने बताया कि पीएम लखपति दीदी योजना के तहत उन्हें ड्रोन मिला। जिसके बाद वह गांव-गांव घूमकर ड्रोन से खेतों ने कीटनाशक दवाओं का छिड़काव पर किसानों को जागरूक करने का काम किया। सुनीता देवी ने बातचीत में बताया कि वह अब तक 35 एकड़ फसल की ड्रोन से स्प्रे कर सीतापुर में ड्रोन दीदी के नाम से जानी जाती है। ड्रोन को चलाने के लिए इलाहाबाद में प्रशिक्षण के बाद ड्रोन को लेकर सुनीता महिलाओं के लिए एक नजीर बनकर सामने आई है।

26 - 2024-02-25T145954.667

सुनीता ने बताया की उनकी इस मेहनत और लगन के पीछे उनके पति और बच्चों का बड़ा हाथ है। पीएम मोदी से मन की बात कार्यक्रम के दौरान बात होने पर सुनीता ने पीएम मोदी का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा कि आज देश के अलग अलग हिस्सों से उन्हें बधाइयां मिल रही है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button