उत्तर प्रदेशताज़ा ख़बरबाराबंकी

लखनऊ से बाराबंकी के बीच चलेंगी इलेक्ट्रिक बसें : दयाशंकर सिंह

बाराबंकी। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने गुरुवार को यहां कहा कि बाराबंकी और लखनऊ के बीच में जल्द ही इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएगी। लखनऊ बाराबंकी के बीच नगर बसें इसलिए बंद की गई थीं क्योंकि इससे काफी प्रदूषण फैल रहा था। परिवहन मंत्री भाजपा के पूर्व एमएलसी हरगोविंद सिंह के नवनिर्मित होटल का उद्घाटन करने के बाद पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे।

उन्होंने कहा कि एक बार फिर पूरे बहुमत के साथ केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 2024 में सरकार बनेगी। पूरे देश में भाजपा की लहर चल रही है। इस बार भाजपा पहले से ज्यादा सीटें जीतेगी। चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं में उत्साह का आलम है। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के बाद अब आम जनता भाजपा की कार्यकर्ता बनकर 2024 के चुनाव में काम करेगी। यह पूछे जाने पर की क्या स्वामी प्रसाद मौर्य भाजपा के संपर्क में हैं उन्होंने कहा कि स्वामी प्रसाद मौर्य छोटे आदमी हैं। कई बड़े नेता भाजपा के संपर्क में हैं। जो चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

फिसली जुबान

परिवहन मंत्री से जब इंडिया गठबंधन के बारे में सवाल किया गया। तो उन्होंने कहा कि एनडीए गठबंधन टूट रहा है। कई दलों ने साथ छोड़ दिया है। चुनाव आते-आते यह गठबंधन पूरी तरह टूट कर बिखर जाएगा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button