उत्तर प्रदेशलखनऊ

डीजीपी ने मासिक स्मृति-पत्र ‘धृति’ का किया विमोचन

लखनऊ। पुलिस महानिदेशक प्रशान्त कुमार द्वारा  महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन द्वारा जारी की जाने वाली मासिक स्मृति-पत्र ‘घृति’ का विमोचन किया गया । साथ ही पुलिस महानिदेशक  द्वारा प्रदेश सरकार की महिलाओं की सुरक्षा एवं विकास के लिए पूर्णत: प्रतिबद्धता दशार्ते हुये अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन एन. पद्मजा एवं उनकी टीम के अथक प्रयासों से प्रकाशित की जा रही ‘धृति’ मासिक स्मृति-पत्र के प्रथम प्रकाशन के लिए शुभकामनायें दी गयीं।

उक्त मासिक स्मृति-पत्र (ठी६२छी३३ी१) में माह में महिला व बाल सुरक्षा के विषय में की जाने वाली समस्त गतिविधियों जैसे,अन्य संगठनों, संस्थानों व इकाईयों के समन्वय से लागू की जाने वाली कार्ययोजनाओं व विभिन्न प्रशिक्षण कार्यशालाओं।महिला व बाल अपराधों पर नियंत्रण के लिए किये जाने वाले संस्थागत प्रयास। लैंगिक हिंसा की घटनाओं के नियंत्रण  के लिए  अभिनव तकनीकी प्रयोग है। महिला व बाल अपराधों से जुड़े विशेष अभियान।

लैंगिक हिंसा के मुद्दों पर जन जागरूकता अभियान, आदि विषयों पर संक्षिप्त विवरण अभिलिखित किया जायेगा। माह के प्रथम सप्ताह में गत माह की गतिविधियों का स्मृति-पत्र प्रकाशित किया जायेगा जिसे महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन की आधिकारिक वेब साइट पर प्रकाशित करते हुए समस्त पुलिस ईकाइयों को ई-मेल पर उपलब्ध कराया जायेगा। इस अवसर पर  एन. पद्मजा अपर पुलिस महानिदेशक, महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन,  विजय त्रिपाठी अपर पुलिस अधीक्षक एवं  विनोद यादव पुलिस उपाधीक्षक महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन उपस्थित रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button