उत्तर प्रदेशलखनऊ

आई.आई.एल.एम. एकेडमी ऑफ हायर लर्निंग, “दस्तूर“ का आयोजन हुआ

लखनऊ ने अपनी वार्षिक पूर्व छात्र बैठक “दस्तूर“ 2024 की मेजबानी की

लखनऊ। पूर्व छात्रों का अपने अल्मा मेटर में वापस स्वागत करने, भाईचारे की भावना का जश्न मनाने के लिए और शिक्षकों, बैच-मेट्स, जूनियर्स, सीनियर्स के साथ-साथ वर्तमान छात्रों को जोड़ने के लिए आई.आई.एल.एम. एकेडमी ऑफ हायर लर्निंग, गोमती नगर, लखनऊ ने शनिवार, 3 फरवरी, 2024 को संस्थान परिसर में  कार्निवाल पार्टी की थीम पर अपनी वार्षिक एलुमनी मीट, “दस्तूर“ का आयोजन किया।

पूर्व छात्रों के साथ फिर से जुड़ने और उनकी सफलता और उपलब्धियों का जश्न मनाने के लिए हर साल पूर्व छात्रों की बैठक आयोजित की जाती है। आयोजन को लेकर पुराने व मौजूदा छात्रों में खास उत्साह था। पूर्व छात्रों ने कॉलेज में शाम 5ः00 बजे तक पहुंचना शुरू कर दिया, जहाँ पंजीकरण टीम ने उनका स्वागत किया और उन्हें परिसर के दौरे के लिए ले जाया गया। उन्होंने उन परिचित स्थानों का अनुभव किया, जहाँ उन्होंने अपने जीवन के मूल्यवान क्षण बिताए थे।

कार्यक्रम की शुरुआत डॉ0 शीतल शर्मा, डीन अकादमिक, आई.आई.एल.एम. लखनऊ द्वारा दीप प्रज्ज्वलित करके और पूर्व छात्रों के साथ एक औपचारिक बैठक के साथ हुई, जिसमें उन्होंने कॉलेज के दिनों के अपने विचार और अनुभव कॉर्पोरेट क्षेत्र को साझा किए। पूर्व छात्रों ने संस्थान को उनके व्यक्तिगत और व्यावसायिक विकास के लिए धन्यवाद दिया और भविष्य में संस्थान को निरंतर समर्थन देने का वचन दिया। पूर्व छात्रों को संबोधित करते हुए आई.आई.एल.एम. लखनऊ की डीन डॉ0 शीतल शर्मा ने कहा कि पूर्व छात्र सभी महान संस्थानों की रीढ़ हैं और पुराने छात्रों और वर्तमान छात्रों के बीच एक स्वस्थ जुड़ाव, विकास को बढ़ावा देता है।

बैठक के बाद आई.आई.एल.एम. लखनऊ के वर्तमान छात्रों ने पूर्व छात्रों के सम्मान में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। सांस्कृतिक संध्या की शुरुआत वर्तमान छात्रों के मंत्रमुग्ध कर देने वाले प्रदर्शन के साथ हुई और इसके बाद डीजे द्वारा बजाए गए कार्निवाल धुनों पर नृत्य किया गया। इसमें पूर्व छात्रों और वर्तमान छात्रों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। इस अवसर पर डॉ0 शीतल शर्मा, डीन अकादमिक, आई.आई.एल.एम. लखनऊ ने पूर्व छात्रों को सम्मानित किया।

एलुमनी मीट में 100 से अधिक पूर्व छात्र अपने जीवनसाथी और परिवारों के साथ उपस्थित थे। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें पुराने व वर्तमान छात्रों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया और आकर्षक पुरस्कार जीते। इस कार्यक्रम में पूर्व छात्रों, संकाय सदस्यों, कर्मचरियों एवं वर्तमान छात्रों ने पूरे जोश के साथ भाग लिया। कार्यक्रम के मुख्य संयोजक डाॅ0 फवाद अली खान ने धन्यवाद ज्ञापित किया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान की डीन डॉ0 शीतल शर्मा ने सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया और कहा कि उन्हें विश्वास है कि भविष्य में भी कॉलेज को पूर्व छात्रों से इसी तरह का समर्थन मिलता रहेगा।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button