उत्तर प्रदेशलखनऊ

सावधान…! कूड़ा जलाया तो देना पड़ेगा 50 हजार तक का जुर्माना, अलर्ट जोन में पहुंचा एक्यूआई

लखनऊ। खुले में कूड़ा जलाया तो खैर नहीं, पकड़े गए तो तगड़ा जुर्माना लगेगा। शहर में लगातार बढ़ रहे वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए अब नगर निगम सख्ती करने जा रहा है। मंगलवार से शहर में इसके लिए अभियान चलाया जाएगा। आठ जोनों के प्रमुख बाजारों में नगर निगम के सफाई निरीक्षक निगरानी करेंगे।

खुले में कूड़ा जलाने या सड़क किनारे मलबा आदि डालने वालों पर कार्रवाई होगी। कूड़ा जलाने पर पांच सौ से लेकर 50 हजार रुपये तक जुर्माने का प्रावधान है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ मिलकर नगर निगम प्रदूषण फैलाने वाले दुकानदारों, निर्माण स्थलों और भवन स्वामियों पर कार्रवाई करेगा।

दमघोंटू होती जा रही शहर की हवा, अलर्ट जोन में पहुंचा एक्यूआई 273

शहर की हवा दिन पर दिन दमघोंटू होती जा रही है। वायु प्रदूषण से धुंध की परत छायी है। रविवार शाम लगभग 6 बजे लखनऊ का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआई) लगभग 273 रहा। यह अलर्ट जोन में है। तालकटोरा इंडस्ट्रियल एरिया और लालबाग की हवा सबसे खराब है। तालकटोरा में एक्यूआई 373 और लालबाग में 350 पहुंच गया। यह एक सप्ताह में लगभग दोगुना हो गया है। 200 से 300 के बीच एक्यूआई अलर्ट जोन में और 300 से अधिक सेहत के लिए खतरनाक माना जाता है।

प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए पानी का छिड़काव

बढ़ते वायु प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए नगर निगम शहर के मुख्य मार्गों पर पानी का छिड़काव और पेड़-पौधों की धुलाई कर रहा है। इसके लिए नगर निगम ने पानी के 40 टैंकर और आठ स्मॉग गन लगायी हैं। इसके अलावा 11 रोड स्वीपिंग मशीनों से सड़कों की सफाई कर रहा है। इसके बावजूद एक्यूआई का स्तर बढ़ता जा रहा है।

ऑटो मोबाइल एसेसरीज की दुकानें फैला रहीं प्रदूषण

लालबाग में ऑटोमोबाएल एसेसरीज की दुकानें प्रदूषण फैला रही हैं, साथ ही जाम का कारण भी हैं। मुख्य मार्ग पर दुकानदार गाड़ियां खड़ी कर एसेसरीज लगाते हैं। इसके अलावा इंजन बनाने का मुख्य गढ़ भी लालबाग है। चेकिंग के लिए इंजन घंटों स्टार्ट रखना पड़ता है। पिछले वर्ष नगर निगम ने प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के साथ मिलकर लालबाग में प्रदूषण फैलाने वाले लगभग 27 दुकानदारों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाने के साथ कारण बताओ नोटिस जारी किया था।

क्या बोले जिम्मेदार

”प्रदूषण पर नियंत्रण के लिए सभी संबंधित विभागों को मिलकर काम करना होगा। नगर निगम, यातायात व पुलिस विभाग, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड को अपनी जिम्मेदारी निभानी पड़ेगी। खुले में कूड़ा जलाने वालों को चिन्हित कर जुर्माना लगाया जाएगा” अवनींद्र कुमार, अपर नगर आयुक्त, लखनऊ नगर निगम।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button