उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रदेश में आज से चलेगा संचारी रोग नियंत्रण अभियान

  • विद्यालयों में भी चलेगा रोगों से बचाव तथा रोकथाम के लिए जागरूकता अभियान
  • 31 जुलाई तक चलेगा अभियान
  • मच्छरों के प्रजनन और स्थिति पर निगरानी रखने के निर्देश

लखनऊ: प्रदेश में मानसून का आगाज हो चुका है। मानसून आने के साथ शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में बीमारियां उत्पन्न होती है। प्रत्येक वर्ष की तरह इस वर्ष भी संचारी रोगों से बचाव को लेकर संचारी नियंत्रण रोग अभियान और दस्तक अभियान जुलाई माह से शुरू किया जाएगा। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में इसके लिए स्वास्थय विभाग के आला अधिकारियों के साथ बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं।

इस संबंध में शासन ने सभी जिलों को पत्र भी जारी किया है। पत्र के अनुसार प्रदेश में आगामी 1 जुलाई से 31 जुलाई तक संचारी रोग नियंत्रण और 17 जुलाई से 31 जुलाई तक दस्तक अभियान चलाया जाएगा। ग्रामीण तथा नगरीय क्षेत्रों में सफाई एवं जलभराव निस्तारण की व्यवस्था सुनिश्चित किया जाए। जिलों में मच्छरों के प्रजनन एवं घनत्व की स्थिति पर निगरानी रखी जाए। हाई रिस्क एरिया में अंतर्विभागीय सहयोग के साथ सघन वाहक और मच्छर नियंत्रण गतिविधियों पर नजर रखी जाए।

संचारी रोग नियंत्रण अभियान के दौरान नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न गतिविधियां संचालित की जाएं। अभियान की मॉनिटरिंग की रूपरेखा का आंकलन किया जाए। 10 से 15 जुलाई के मध्य फ्रंटलाइन वर्कर्स के प्रशिक्षण में रोगियों की सर्विलांस के विषय में विस्तार से जानकारी दी जाए। इसके अलावा विद्यालयों में रोगों से बचाव तथा रोकथाम के लिए जागरुकता अभियान चलाया जाए। साथ ही शुद्ध पेयजल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाए। पशु बाड़ों एवं सूकर बाड़ों को आबादी से दूर स्थापित कर वहाँ सफाई की व्यवस्था की जाए।

दस्तक अभियान के दौरान फ्रंटलाइन वर्कर्स के द्वारा चिन्हित किए गए लक्षण युक्त लोगों की जांच और उपचार सुनिश्चित किया जाए। शहरों और ग्रामीणों में झाड़ियों की कटाई की जाएगी। अभियान के तहत स्वास्थ्य विभाग एवं अन्य सहयोगी विभाग, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के माध्यम से शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों के अलावा लोगों को घर-घर जाकर प्रचार-प्रसार के माध्यम से बीमारियों से बचाव के लिए जागरूक किया जाए। जिससे संचारी रोगों से लोगों को ग्रसित होने से बचाया जा सके। साथ ही इस दौरान सफाई पर विशेष ध्यान दिया जाए।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button