अयोध्याउत्तर प्रदेश

अयोध्या : चर्चित अल्पसंख्यक भाजपा नेता के खिलाफ विवाहिता ने की दुष्कर्म और मारपीट की शिकायत

अयोध्या। अयोध्या कोतवाली क्षेत्र निवासी एक विवाहिता ने बुधवार को एसएसपी को प्रार्थना पत्र देकर चर्चित अल्पसंख्यक भाजपा नेता के खिलाफ दुष्कर्म व मारपीट के मामले में केस दर्ज करवा कार्रवाई की फरियाद की है।  शिकायत में विवाहिता का कहना है आपसी रंजिश के विवाद में नामजद होने के चलते उसका पति फरार है। पूछताछ के लिए 14 मई को पुलिस उसके बेटे को ले गई तो छुड़ाने की पैरवी के लिए उसने मिर्जापुर गाँव निवासी भाजपा नेता से संपर्क किया।

अगले दिन पुलिस ने बेटे को छोड़ दिया और भाजपा नेता ने शाम को मिलने के लिए बुलाया। वह परिवार के साथ मिलने गई तो वो नाराज हो गए और गाली-गलौज कर धमकी देते हुए भगा दिया। देर रात अपरिचित नंबर से फोनकर अकेले बुलाया तो वह फिर से परिवार के साथ पहुंच गई। भाजपा नेता ने उसे अलग कमरे में ले जाकर नाजायज मांग रखी तो उसने इंकार कर दिया और पैर पकड़ लिए।

इसके बाद नाराज भाजपा नेता ने उसे  जमीन पर पटककर मारा पीटा और दुष्कर्म किया। शिकायत पर अयोध्या कोतवाली और महिला थाना पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। पुलिस का पक्ष जानने के लिए एसएसपी को फोन किया गया लेकिन उन्होंने प्रकरण पर कोई बयान नहीं दिया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button