उत्तर प्रदेशबहराइच

बहराइच में भीषण सड़क हादसा: ऑटो सवार लोगों को डंपर ने रौंदा, पांच की मौत, 10 घायल

बहराइच। जनपद में गुरुवार रात एक बजे भीषण सड़क हादसा हो गया। ऑटो सवार लोगों को लखनऊ बहराइच मार्ग पर डंपर ने रौंद दिया। हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हो गई। जबकि 10 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को पुलिस ने जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। मृत लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सभी लोग तिलक कार्यक्रम से वापस अपने घर आ रहे थे।

जिले के हुजूरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पुरैनी निवासी मंशाराम की बेटी का विवाह कैसरगंज कोतवाली क्षेत्र के रुकनापुर गांव से तय हुआ था। गुरुवार को तिलक कार्यक्रम था। जिस पर मंशाराम रिश्तेदार और परिवार के लोगों के साथ तिलक लेकर रूकनापुर गांव ऑटो से गया था।

तिलक कार्यक्रम निपटाने के बाद सभी रात में वापस लौट रहे थे। रात एक बजे के आसपास सभी ऑटो सवार लखनऊ बहराइच मार्ग पर कैसरगंज कोतवाली के मदनी हॉस्पिटल के सामने पहुंचे। जहां तेज रफ्तार में डंपर ने ऑटो को रौंद दिया। हादसे में मौके पर ही पांच लोगों की मौत हो गई। इसमें लड़की की बहन भी शामिल है। जबकि 10 लोग घायल हुए हैं।

हादसे के बाद मौके पर अफरा तफरी मच गई। कोतवाल दद्दन सिंह, सीओ कमलेश सिंह, एसडीएम महेश कुमार कैथल भी पहुंच गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया। कोतवाल ने बताया कि हादसे में ऑटो सवार पांच लोगों की मौत हुई है। जबकि 10 लोग घायल हुए हैं। उन्होंने बताया कि डंपर चालक दुर्घटना के बाद फरार हो गया है। उसके विरूद्ध मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी गई है।

मची रही अफरा तफरी
लखनऊ बहराइच मार्ग पर रात एक बजे के बाद हुए हादसे से पुलिस और प्रशासन में अफरा तफरी मची रही। घायलों को अस्पताल पहुंचाने के साथ डीजी ऑफिस लखनऊ समेत अन्य अधिकारियों के फोन रात भर बजते रहे। सुबह पांच बजे लोग अपने क्षेत्र को गए।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button