देशबड़ी खबर

‘मन की बात’ मेरे लिए जनता का प्रसाद, मुझे हर पल खपने की प्रेरणा दी: पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज 100वीं बार देश से मन की बात करे रहे हैं. इसमें वह लोगों से सीधा संवाद कर रहे हैं. उन्होंने बताया कि उन्हें कई लोगों की चिट्ठियां मिली हैं जिससे उन्हें काफी खुशी मिली है. आज मन की बात का 100वां एपिसोड है. पीएम मोदी ने मन की बात को अनोखा पर्व बताया और कहा कि ये उत्सव हर महीने आता है.

उन्होंने बताया कि उन्होंने मन की बात की शुरुआत 3 अक्टूबर 2014 से शुरू की थी. हर एपिसोड अपने आप में खास रहा. हर आयु वर्ग के लोग मन की बात सुनते हैं. पीएम मोदी ने मन की बात में लोगों से बात करते हुए कहा, साथियों 3 अक्टूबर 2014 विजयादशमी का पर्व था. उसी दिन ये यात्रा शुरू हुई थी. आप सभी का कोटि-कोटि धन्यवाद.

‘मन की बात मेरे लिए पूजा और आस्था’

पीएम मोदी के मुताबिक कभी-कभी यकीन नहीं होता कि कैसे इतने महीने और इतने साल गुजर गए. हर बार मन की बात एपिसोड रहा. देश के कोने-कोने से लोग जुड़ते चले गए. आजादी का अमृत महोत्सव हो या फिर बेटी बचाओ,बेटी पढ़ाओ हो मन की बात में सभी का जिक्र हुआ. आप लोगों ने इसको खास बना दिया.

‘सेल्फी विद डॉटर चलाने वाले सुनील जगलान का काफी प्रभाव’

पीएम मोदी ने बताया कि मन की बात का कार्यक्रम उनके लिए सिर्फ कार्यक्रम नहीं है बल्कि पूजा, आस्था और व्रत है. ये उनके लिए जनता के प्रसाद की तरह है. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि हरियाणा के सुनील जगरान का उनपर काफी प्रभाव पड़ा. सुनील जगलान ने सेल्फी विद डॉटर कार्यक्रम चलाया था. आज हरियाणा के जेंडर रेशियों में बदलाव आया है. उन्होंने मन की बात में जिक्र किए गए लोगों को हीरो बताया. पीएम मोदी ने बताया कि वह कई बार भावुक हो जाते थे कि आकाशवाणी के साथियों को कई बार रिकॉर्ड करना पड़ता था. मन की बात में शा मैंने भी बेटी बचाओ बेटी बढ़ाओं आंदोलन हरियाणा से शुरू किया. हरियाणा के जेंडर रेशियों में सुधार आया है.

जम्मू-कश्मीर में पेंसिल और सिलेट का कारोबार करने वाले मंजूर अहमद ने क्या कहा?

पीएम मोदी ने जम्मू-कश्मीर में पेंसिल और सिलेट का कारोबार करने वाले मंजूर अहमद से बात की. इस दौरान उन्होंने बताया कि जम्मू कश्मीर के पेंसिल सिलेट का कारोबार बहुत अच्छा चल रहा है. आपने जबसे अपने कार्यक्रम में इसका जिक्र किया है तब से पेंसिल का कारोबार बहुत अच्छा चल रहा है. अभी 200 लोग काम करते हैं मेरे यहां. आगे 200 और लोगों को मैं अपने यहां नौकरी पर रखूंगा.

पीएम मोदी ने इस दौरान तमिलनाडु का जिक्र भी किया और कहा कि यहां महिलां ने नदी को पुनर्जीवित किया. पीएम मोदी इस कार्यक्रम के जरिए लोगों से सीधा संवाद करते हैं और अपने लोगों तक पहुंचाने की कोशिश करते हैं ताकी लोग उनसे प्रेरणा लेकर देश के विकास में योगदान दें. पीएम मोदी की मन की बात के 100वें एपिसोड को यादगार बनाने के लिए बीजेपी ने पूरी तैयारी की है. संयुक्त राष्ट्र के हेडक्वार्टर में भी इसका लाइव प्रसारण सुना जा रहा है. इसके अलावा देश में 4 लाख जगहों पर भी पीएम मोदी की मन की बात सुनी जा रही है.

नमो ऐप पर तस्वीर अपलोड कर सकते हैं लोग

पीएम मोदी 2014 में सत्ता में आने के बाद से ही लोगों से मन की बात कर रहे हैं और हर बार देश के अलग-अलग मुद्दों पर अपने विचार रखते हैं. जानकारी के मुताबिक मन की बात के 100वे एपिसोड को सुनने के दौरान लोग नमो ऐप अपनी तस्वीर भी अपलोड कर सकते हैं. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा था कि नमो ऐप पर तस्वीर अपलोड करके लोग रिकॉर्ड ब्रेकिंग मन की बात के 100वे एपिसोड के गवाह बन सकते हैं.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button