उत्तर प्रदेशलखनऊ

अतीक-अशरफ हत्याकांड : मुख्यमंत्री योगी हर दो घंटे में अधिकारियों से लेंगे रिपोर्ट

लखनऊ। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हुई हत्या के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रविवार के लिए पूर्व में निर्धारित अपने सभी कार्यक्रमों को रद्द कर दिया है। मुख्यमंत्री आज दिन भर प्रयागराज की घटना की समीक्षा करेंगे।

मुख्यमंत्री ने वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे प्रयागराज की घटना के संबंध में उन्हें हर दो घंटे में रिपोर्ट दें। साथ ही उन्होंने अधिकारियों को फील्ड में सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा है कि प्रदेश में शांति व्यवस्था बनी रहनी चाहिए। इसमें सभी प्रदेश वासी सहयोग भी कर रहे हैं। आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न आए, इसका ध्यान रखें।

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कानून के साथ कोई भी खिलवाड़ न करें। योगी ने कल रात में ही जनता से अपील की थी कि किसी भी अफवाह पर ध्यान न दें। अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उल्लेखनीय है कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात लगभग साढ़े दस बजे उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब दोनों भाइयों को प्रयागराज के काल्विन अस्पताल में मेडिकल स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पुलिस लेकर जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में तीन हमलावरों को तत्काल मौके पर ही दबोच लिया था।

घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात में ही उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिये। साथ ही अतीक और अशरफ की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया।

घटना के बाद प्रदेश के सभी जिलों में धारा 144 लागू कर दी गई। विभिन्न जिलों से मिली जानकारी के अनुसार राजधानी लखनऊ, कानपुर, मेरठ, अयोध्या समेत प्रदेश के लगभग सभी जिलों में पूरी रात पुलिस की गश्त जारी रही। वरिष्ठ अधिकारी भी रात भर चौकन्ने रहे।

प्रयागराज में घटना के बाद से ही चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल तैनात है। वहां आस-पास के जिलों से अतिरिक्त पुलिस बल भी बुला लिया गया है। सूत्रों के मुताबिक मुख्यमंत्री योगी ने रविवार की सुबह एक बार फिर शासन के महत्वपूर्ण अधिकारियों की बैठक बुलाई है। उनके साथ चर्चा हो रही है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button