उत्तर प्रदेशलखनऊ

अतीक-अशरफ की हत्या पर मायावती बोलीं, सुप्रीम कोर्ट स्वंय ले संज्ञान

लखनऊ। माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात प्रयागराज में हुई हत्या को लेकर बहुजन समाज पार्टी (बसपा) की मुखिया मायावती ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाया है। उन्होंने ट्वीट करके सुप्रीम कोर्ट से इस घटना का स्वयं संज्ञान लेने की अपील की है।

मायावती ने ट्वीट किया है कि गुजरात जेल से अतीक अहमद व बरेली जेल से लाए गए उनके भाई अशरफ की प्रयागराज में कल रात पुलिस हिरासत में ही खुलेआम गोली मारकर हुई हत्या, उमेश पाल की तरह ही यूपी सरकार की कानून व्यवस्था व उसकी कार्यप्रणाली पर अनेकों गंभीर प्रश्नचिन्ह खड़े करती है।

दूसरे ट्वीट में बसपा सुप्रीमो ने लिखा, ‘‘देश भर में चर्चित इस अति-गंभीर व अति-चिन्तनीय घटना का माननीय सुप्रीम कोर्ट अगर स्वंय ही संज्ञान लेकर उचित कार्रवाई करे तो बेहतर। वैसे भी उत्तर प्रदेश में ’’कानून द्वारा कानून के राज’’ के बजाय, अब इसका इंकाउण्टर प्रदेश बन जाना कितना उचित ? सोचने की बात।

गौरतलब है कि माफिया अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात करीब साढ़े दस बजे उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई जब दोनों भाइयों को प्रयागराज के काल्विन अस्पताल में मेडिकल स्वास्थ्य परीक्षण के लिए पुलिस लेकर जा रही थी। पुलिस ने इस मामले में तीन हमलावरों को तत्काल मौके पर ही दबोच लिया था।

घटना के बाद उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने देर रात में ही उच्च स्तरीय बैठक बुलाकर पूरे मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिये। साथ ही अतीक और अशरफ की सुरक्षा में तैनात 17 पुलिसकर्मियों को तत्काल निलंबित करने का निर्देश दिया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button