देशबड़ी खबर

Covid 19 : भारत में कोविड-19 के 5357 नए मामले, 11 मरीजों ने तोड़ा दम

नई दिल्ली। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 5,357 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान संक्रमण से 11 लोगों की मौत हुई। इस अवधि में देश में कोविड-19 के सक्रिय मामलों की संख्या 31,194 से बढ़कर 32,814 हो गई। शनिवार को देश में 6,155 व शुक्रवार को 6,050 कोविड-19 के मामले मिले थे।

भारत में पिछले 24 घंटे में कोविड-19 के 5,357 नए मामले सामने आए, जबकि उपचाराधीन मरीजों की संख्या बढ़कर 32,814 हो गई। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से रविवार सुबह आठ बजे जारी अद्यतन आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण से 11 और मरीजों के दम तोड़ने से मृतकों की कुल संख्या बढ़कर 5,30,965 हो गई है।

आंकड़ों के अनुसार, मरने वालों में गुजरात के तीन, हिमाचल प्रदेश के दो और बिहार, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, ओडिशा तथा उत्तर प्रदेश के एक-एक मरीज शामिल हैं। इसके अलावा, केरल ने संक्रमण से मौत के मामलों का पुनर्मिलान करने के बाद मृतकों की सूची में एक और मामला जोड़ा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के मुताबिक, देश में अब तक संक्रमित हुए लोगों की संख्या बढ़कर 4,47,56,616 हो गई है। वेबसाइट के अनुसार, भारत में उपचाराधीन मरीजों की संख्या कुल संक्रमितों का 0.07 प्रतिशत है।

वहीं, कोविड-19 से ठीक होने वालों की राष्ट्रीय दर 98.74 प्रतिशत है। आंकड़ों के मुताबिक, देश में संक्रमण को मात देने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 4,41,92,837 हो गई है, जबकि मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, भारत में देशव्यापी टीकाकरण अभियान के तहत अब तक कोविड-19 रोधी टीकों की 220.66 करोड़ खुराक दी जा चुकी है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button