उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

अतीक अहमद की बहन आयशा और उसकी दो बेटियां भगोड़ा घोषित, उमेश के हत्यारों को दी थी पनाह

लखनऊ: उमेश पाल हत्याकांड में अतीक अहमद मुख्य आरोपी है. अतीक गुजरात के साबरमती जेल में बंद है. यूपी पुलिस ने इस हत्याकांड से जुड़े दो बदमाशों को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है. वहीं, अन्य घटना को अंजाम देने वाले अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर पुलिस की छापेमारी तेज है. इस बीच, यूपी पुलिस ने अतीक अहमद की बहन आयशा नूरी और उसकी दो बेटियों को फरार घोषित कर दिया है. वहीं, अतीक की पत्नी शाइस्ता पहले से ही फरार है.

जानकारी के मुताबिक, आयशा के पति अखलाक को पुलिस पहले ही उमेश पाल हत्याकांड में मेरठ से अरेस्ट कर चुकी है. आरोप है कि अतीक का बेटा असद और शूटर गुड्डू उमेश की हत्या करने के बाद आयशा के घर मेरठ पहुंचे थे. माफिया अतीक अपने बेटे असद की शादी आयशा की बेटी उंजिला से करना चाहता था.

सूत्रों के मुताबिक, यूपी पुलिस आयशा और उसकी दोनों बेटियों पर इनाम का भी ऐलान कर सकती है. इन पर उमेश के हत्यारों को बचाने और सबूत मिटाने का आरोप हैं. वहीं, उत्तर प्रदेश की पुलिस ने अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन पर भी इनाम की राशि बढ़ा दी है. अब शाइस्ता की खबर देने वाले शख्स को यूपी पुलिस बतौर इनाम 50 हजार रुपये देगी.

पुलिस के मुताबिक, अतीक की पत्नी शाइस्ता परवीन ने उमेश के हत्यारों की काफी मदद की थी. उसने शूटरों को भागने में मदद की थी. वहीं, उमेश पाल हत्याकांड में आरोपियों के नाम में अशरफ का नाम भी शामिल है. वह अभी जेल में बंद है. बताया जाता है कि अतीक और अशरफ ने जेल से पूरे वारदात को अंजाम देने की साजिश रची थी.

24 फरवरी को उमेश पाल की कर दी गई थी हत्या

प्रयागराज में बीते 24 फरवरी को उमेश और उसके दो सिक्योरिटी गार्ड की अतीक के गुर्गों ने दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी थी. इस कांड का एक वीडियो भी वायरल हुआ था, जिसमें बदमाश उमेश पर फायरिंग करते हुए दिखाई देते हैं. हाल ही में उमेश पाल के अपहरण केस में अतीक और उसके भाई अशरफ को प्रयागराज के कोर्ट लाया गया था. कोर्ट ने अतीक को उम्र कैद की सजा सुनाई थी.

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button