उत्तर प्रदेशसुलतानपुर

सुलतानपुर: ट्रक की चपेट में आने से बाइक सवार मामा-भांजे की मौत, परिजनों में कोहराम

जयसिंहपुर/सुलतानपुर। मंगलवार की सुबह बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे बाइक सवार दो युवकों को सामने से आ रहे तेज रफ्तार व अनियंत्रित ट्रक ने कुचल दिया, जिसमें दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने युवकों के शव को कब्जे में ले कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वही युवकों की मौत से पारिवारिक जनों में कोहराम मचा हुआ है।

मंगलवार की सुबह करीब सात बजे मोटरसाइकिल से शैलेंद्र कुमार (24) पुत्र गंगादीन निवासी कारीबहार गोसाईगंज, शैलेंद्र कुमार (18) पुत्र सुरेश कुमार निवासी मुईली जयसिंहपुर टांडा बांदा राष्ट्रीय राजमार्ग से जिला मुख्यालय की तरफ जा रहे थे। जैसे ही बाइक सवार युवक गोसाईगंज थाना क्षेत्र के इनायतपुर पेट्रोल पंप के समीप पहुंचे तभी सामने से आ रही तेज रफ्तार व अनियंत्रित ट्रक ने बाइक सवारों को कुचल दिया।

सड़क हादसे में दोनो युवकों की मौत हो गई। वही आरोपी ट्रक चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंचे गोसाईगंज थाना क्षेत्र के द्वारिकागंज चौकी इंचार्ज अशोक कुमार गौड़ ने मृतक युवकों की लोगो से शिनाख्त कराते हुए पारिवारिक जनों को सूचित कर पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, वही आरोपी ट्रक को कब्जे में लेते हुए चौकी ले आए हैं।

मृतक युवक रिश्ते में थे मामा भांजे

मिली जानकारी के मुताबिक मृतक शैलेंद पुत्र सुरेश निवासी मुईली अपने मामा के घर गोसाईगंज थाना क्षेत्र के बृजवारी गांव निवासी दिलीप के यहां रह कर पढ़ाई कर रहा था। किसी कार्यक्रम के चलते दिलीप का साला शैलेंद्र पुत्र गंगादीन निवासी कारीबहार गोसाईगंज भी बृजवारी गांव आया था। जहा से दोनो मामा भांजे बाइक से जिला मुख्यालय जा रहे थे तब उनके साथ सड़क हादसा हुआ।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button