उत्तर प्रदेशलखनऊ

ऊर्जा मंत्री के प्रयास से उप्र में विद्युत उत्पादन का बना नया कीर्तिमान

  • उप्र राज्य विद्युत उत्पादन निगम ने वर्ष 2022-23 में 39691 मिलियन यूनिट रिकॉर्ड बिजली उत्पादन की
  • वर्ष 2021-22 से 13.39 प्रतिशत ज्यादा बिजली का हुआ उत्पादन

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा के प्रयासाें से उप्र राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान बनाया है। इस दौरान प्रदेश में बिजली का उत्पादन बढ़ा और इसमें होने वाला खर्च घटा है। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने बताया कि वित्त वर्ष 2022-23 में उप्र राज्य राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने कुल 39691 मिलियन यूनिट सकल विद्युत उत्पादन का नया कीर्तिमान स्थापित किया है। इसके पीछे मेरे द्वारा पारीछा पॉवर प्लांट एवं अन्य पॉवर प्लांटों में जाकर निरीक्षण करना और वहां पर कार्मिकों का मनोबल बढ़ाने का परिणाम रहा है। इन सब प्रयासों से उत्पादन बढ़ गया और बीसीसीएल की कोयला खदान की एनसीएल से कोयला लाकर 400 करोड़ रुपये प्रति वर्ष की बचत किया गया।

उन्होंने बताया कि इससे पूर्व उप्र राज्य राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड का अधिकतम 37657 मिलियन यूनिट सकल विद्युत उत्पादन का रिकार्ड वित्त वर्ष 2018-19 में रहा था, जिसे वित्त वर्ष 2022-23 में 2034 मिलियन यूनिट अधिक (05.40ः अधिक) विद्युत उत्पादन करते हुए नया रिकॉर्ड बनाया गया। इस वित्त वर्ष 2022-23 में उप्र रा.वि.उ.नि.लि. के अनपरा, ओबरा, पारीछा तथा हरदुआगंज तापीय परियोजनाओं से कुल 39691 मिलियन यूनिट सकल विद्युत उत्पादन हुआ, जो पूर्व वित्त वर्ष 2021-22 में हुए कुल 35022 मिलियन यूनिट सकल विद्युत उत्पादन से 13.33 प्रतिशत अधिक रहा है।

इसी प्रकार वित्त वर्ष 2022-23 में उ.प्र.रा.वि.उ.नि.लि. द्वारा 76.44 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर (पी.एल.एफ.) प्राप्त किया गया है, जो विगत तीन वित्त वर्षों 2019-20, 2020-21 तथा 2021-22 में क्रमशः प्राप्त 68.80 प्रतिशत, 69.71 प्रतिशत तथा 71.82 प्रतिशत प्लांट लोड फैक्टर (पी.एल.एफ.) से अधिक है। ऊर्जा मंत्री ने बताया कि इस कीर्तिमान में अनपरा ‘डी’ ताप विद्युत गृह की 500 मे0वा० की दो इकाइयों द्वारा 95.75 प्रतिशत वार्षिक रिकॉर्ड प्लांट लोड फैक्टर (पी.एल.एफ.) पर उत्पादनरत हुए अब तक का अधिकतम 8388 मिलियन यूनिट का सकल विद्युत उत्पादन किया गया। साथ ही ओबरा ‘ब’ ताप विद्युत गृह की 200 मे०वा० की दो इकाइयों द्वारा वित्त वर्ष 2022-23 में रिकॉर्ड अधिकतम 6097 मिलियन यूनिट का सकल विद्युत उत्पादन किया गया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button