देशबड़ी खबर

Covid-19 Update: देश में कोरोना के मामलों ने बढ़ाई चिंता, 24 घंटे में 1,573 नए केस; एक्टिव केस में भी इजाफा

देश में एक बार फिर कोरोना के मामलों में इजाफा हो रहा है, जिससे लोगों की चिंता बढ़ने लगी है। ताजा अपडेट के अनुसार, भारत में बीते 24 घंटों में कोरोना वायरस के 1,573 नए मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, एक्टिव केस बढ़कर 10,981 हो गए हैं।

मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मंगलवार को सुबह 8 बजे अपडेट किए गए आंकड़ों के अनुसार, कोविड से मरने वालों की संख्या बढ़कर 5 लाख 30 हजार 841 (5,30,841) हो गई है। केरल में कोविड से चार लोगों की मौत हुई है। आंकड़ों में कहा गया है कि कोविड से उबरने वालों की संख्या बढ़कर 4,41,65,703 हो गई है। मामले की मृत्यु दर 1.19 प्रतिशत दर्ज की गई है।

एक्टिव केस कुल मामलों का 0.02 फीसद

डेली पाजिटिवीटी दर 1.30 प्रतिशत और साप्ताहिक पाजिटिविटी दर 1.47 प्रतिशत दर्ज की गई है। मंत्रालय ने कहा कि कोविड मामलों की कुल संख्या 4.47 करोड़ (4,47,07, 525) दर्ज की गई। मंत्रालय की वेबसाइट के अनुसार, देश में एक्टिव केस कुल मामलों का 0.02 फीसद है। रिकवरी रेट अभी 98.79 फीसद है।

कितने लोगों को लगी वैक्सीन?

देश में अब तक कुल 212 करोड़ से ज्यादा लोगों को वैक्सीन की खुराक दी जा चुकी है। इसके अलावा 102 करोड़ से ज्यादा लोगों को पहली डोज लग चुकी है। 94 करोड़ से ज्यादा दूसरी डोज दी जा चुकी है। प्रीकाशन डोज का आंकड़ा 16 करोड़ के करीब पहुंचने वाला है। भारत की COVID-19 टैली के अनुसार पिछले साल 7 अगस्त, 2020 को 20 लाख, 23 अगस्त को 30 लाख, 5 सितंबर को 40 लाख और 16 सितंबर को 50 लाख का आंकड़ा पार कर लिया था।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button