उत्तर प्रदेशप्रयागराज

प्रयागराज: कोर्ट परिसर में दाखिल हुआ माफिया अतीक और अशरफ, कुछ ही देर में होगी पेशी

प्रयागराज। उमेश पाल अपहरण केस में माफिया अतीक अहमद को पेशी के लिए प्रयागराज के एमपी-एमएलए कोर्ट ले जाया गया है। उसके भाई अशरफ और एक अन्य आरोपी फरहान को भी कोर्ट में पेश किया गया है। एमपी-एमएलए स्पेशल कोर्ट में दिनेश चंद्र शुक्ला की कोर्ट में मामले में अहम सुनवाई हो रही है। कोर्ट इस मामले में आज फैसला देने वाली है।

अतीक के साथ ऐसा पहली बार होगा, जब उसे किसी मामले में दोषी ठहराया जा सकता है। उसके ऊपर 100 से ज्यादा केस थे लेकिन अभी तक किसी भी मुकदमे में उसे दोषी नहीं ठहराया गया था। कड़ी सुरक्षा के बीच अतीक अहमद को नैनी जेल से एमपी-एमएलए कोर्ट में ले जाया गया है। उसके साथ भाई अशरफ और एक अन्य आरोपी फरहान को भी कोर्ट में पेश किया गया है। थोड़ी देर में कोर्ट उमेश पाल अपहरण केस में फैसला सुनाएगी।

बता दें कि प्रयागराज के धूमनगंज इलाके में 24 फरवरी को उमेश पाल और उसके दो सुरक्षाकर्मियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। क्योंकि उमेश पाल का राजू पाल हत्याकांड के मामले में गवाह था। इससे पहले गवाही के मामले में उमेश पाल का अतीक अहमद और उसके गुर्गो द्वारा 2006 में अपहरण किया गया था। इस मामले में आज कोर्ट में सुनवाई होनी है।

इसी मामले में अतीक अहमद और नैनी सेंट्रल जेल से एमपी एमएलए कोर्ट में पेश कर दिया गया है जहां दिनेश चंद्र न्यायाधीश के समक्ष उनकी मामले में सुनवाई होगी। उनके अधिवक्ता दयाशंकर मिश्र कोर्ट में पहुंच चुके हैं अब कोर्ट की कार्यवाही शुरू होगी। वहीं कोर्ट के बाहर अतीक अहमद जिंदाबाद के नारे भी लगाये जा रहे थे। मौके पर मौजूद आरएएफ और पुलिस के जवानों ने उन्हें खदेड़ दिया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button