उत्तर प्रदेशलखनऊ

अलाया अपार्टमेंट हादसे के और जिम्मेदारों के नहीं मिल रहे रिकार्ड

लखनऊ। अलाया अपार्टमेंट हादसे की तैयारी हो रही नई रिपोर्ट में फिर पेंच फंस गया है। जिसमें छह और इंजीनियरों की लापरवाही सामने आई है। लेकिन, कुछ के नाम व रिकार्ड नहीं मिल रहे हैं। अलाया अपार्टमेंट हादसे में 2009-2014 तक छह सहायक अभियंता व अवर अभियंता के नाम सामने आए थे। जिनके संरक्षण में अवैध अपार्टमेंट बना और कार्रवाई नहीं की गई।

इन नामों के बाद जांच अधिकारियों ने 2009 से 2023 तक के सहायक अभियंता, अवर अभियंता व सुपरवाइजरों के नाम मांगे थे। जिन्होंने भी अपने कार्यकाल में कार्रवाई नहीं की। ऐसे इंजीनियर व सुपरवाइजर समेत छह लोग और जिम्मेदार माने गए।

जिनमें से कुछ के नाम व रिकॉर्ड ही नहीं मिल रहे हैं। इस संबंध में गुरुवार को पहले लखनऊ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी व बाद में मंडलायुक्त डॉ. राेशन जैकब ने बैठक कर घटना में लापरवाह लोगों के नाम मांगे थे बैठक के बाद प्रक्रिया शुरू की गई तो नाम व रिकार्ड न मिलना बताया गया है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button