अमेठीउत्तर प्रदेशधर्म-आस्था

भारत को संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र घोषित किया जाए -उषा रामायणी

भक्तों के जीवन में कभी कोई चमत्कार नहीं होता है केवल भगवान की कृपा होती है-ऊषा रामायणी जी।

अमेठी – ब्रम्हश्री आश्रम चित्रकूट की संस्थापिका एवं संरक्षिका साध्वी दीदी उषा रामायणी जी ने आज कहा कि हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू है राम और कृष्ण के पद चिन्हों पर चलने वाला है उनके द्वारा बताए रास्तों पर चलने वाला है भारत को संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र का दर्जा मिलना चाहिए। ऊषा रामायणी जी आज मीडिया से बात कर रही थी

 उषा रामायणी जी ने कहा भारत हिंदू राष्ट्र है जहां भगवान प्रकट हुए हैं वहां हम लोग टुकड़ों में बांट रहे हैं हिंदुस्तान में रहने वाला हर व्यक्ति हिंदू हैं यहां रहने वाला हर व्यक्ति भगवान श्रीराम और भगवान श्रीकृष्ण को के पद चिन्हों पर चलने वाला है भारत को संवैधानिक रूप से हिंदू राष्ट्र का दर्जा मिलना चाहिए भारत भगवान की जन्मभूमि है ।

 राजनीतिक दलों द्वारा हिंदुत्व का कार्ड खेलने के सवाल पर उषा रामायणी जी ने कहा कि राष्ट्र की सेवा करनी है तो राजनीति हो या धर्म अगर हमें हिंदू को बचाना है तो धर्म के रास्तों पर चलना होगा नीति को जाने बिना राज का संचालन नहीं हो सकता है राजा को धार्मिक सत्यवादी होना चाहिए देशभक्त होना चाहिए ऐसे विचार राजा और नेता के अंदर आएंगे तभी देश का कल्याण होगा सनातन बचेगा भारत बचेगा हमारा देश बचेगा और हिंदू बचेगा।

 मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के मंदिर के सवाल पर उषा रामायणी जी ने कहा त्रेतायुग आया फिर द्वापर आया 

कलयुग चल रहा है राम जी पहले आए उनका मंदिर बन रहा है काशी विश्वनाथ का विस्तार और सुंदरीकरण हो रहा है अब मथुरा की बारी है मथुरा में भी कन्हैया का भव्य मंदिर बनेगा

बागेश्वर धाम के चमत्कार के सवाल पर उषा रामायणी जी ने कहा कि भक्तों के जीवन में कभी चमत्कार नहीं होता है किसी के जीवन में अलौकिक चीजें दिखती है तो वह चमत्कार नहीं है वह भगवान की कृपा है भगवान कुबरा को सीधा कर ठीक कर दिया था तो कोई चमत्कार नहीं था वह भगवान की कृपा थी

राजनीति में धर्म को घसीटे जाने पर रामायणी जी ने कहा कि राजनीति में धर्म गलत नहीं है पर धर्म के मार्ग पर चलना चाहिए उसका दुरुपयोग नहीं होना चाहिए धर्म पर चर्चा अच्छी बात है लेकिन सकारात्मक बातें होनी चाहिए उससे सनातन की रक्षा होगी धर्म की रक्षा होनी चाहिए।

 स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस पर प्रतिबंध लगाए जाने के सवाल पर कहा कि उन्हें रामायण का ज्ञान नहीं है उन्होंने रामायण को पढ़ा नहीं है और जो भी बयान दे रहे हैं वह अज्ञानता में दे रहे हैं।मानस में ऐसा कुछ नहीं है क्यो प्रतिबंध लगे।

संग्रामपुर के पांडेपुर बलखरी में आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा का आज पांचवा दिन है अंतरराष्ट्रीय कथा व्यास साध्वी दीदी उषा रामायणी जी ने भगवान की बाल लीला सहित कई कथाओं पर का विस्तार से वर्णन किया 

समाजसेवी कालिका देवी सेवा संस्थान के सदस्य लालजी पांडेय द्वारा आयोजित श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के पांचवे दिन हजारों की संख्या में क्षेत्र के साथ ही आसपास के जनपदों के लोगों ने भी कथा व्यास दीदी उषा रामायणी जी द्वारा सुनवाई जा रही कथा का रसपान करने के लिए एकत्र हुए थे ब्रह्मश्री आश्रम चित्रकूट की संस्थापिका एवं संरक्षिका दीदी उषा रामायणी जी की कथा सुनकर श्रोता तालियां बजाते और नांचते देखे गए पूरा वातावरण धर्म और सनातन मै नजर आ रहा था।

 दीदी उषा रामायणी जी ने भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भक्त और भगवान में बहुत मजबूत रिश्ता होता है कभी भी भगवान के भक्तों का अपमान नहीं करना चाहिए भगवान के भक्तों का जो भी अपमान करता है भगवान उसे कभी क्षमा नहीं करते एक बार दुर्वासा ऋषि ने भगवान के भक्त का अपमान किया था तो भगवान ने दुर्वासा ऋषि के पीछे अपना चक्र सुदर्शन छोड़ दिया था इसलिए हमेशा ध्यान रखें भगवान के भक्तों का कभी अपमान न करें ।

दीदी उषा रामायणी जी की कथा का श्रवण करने के लिए अमेठी जिला पंचायत के अध्यक्ष उद्योगपति राजेश मसाला, भाजपा के वरिष्ठ नेता अमरेंद्र सिंह पिंटू,प्रतापगढ़ के विधान परिषद सदस्य अमेठी की जामो रियासत के नरेश अक्षय प्रताप सिंह गोपाल जी, कालिका धाम के महंत श्रीमहाराज जी ,समाजसेवी संग्रामपुर के ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि संजीव कुमार सिंह रामू सहित भारी मात्रा में क्षेत्रीय लोगों ने हिस्सा लिया इस मौके पर साध्वी दीदी उषा रामायणी जी ने राजेश मसाला,अमरेंद्र सिंह पिंटू, श्रीमहाराज जी, संजीव कुमार सिंह रामू को वस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया ।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button