उत्तर प्रदेशवाराणसी

केन्द्रीय कृषि मंत्री ने भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में किया भ्रमण

  • -संंस्थान की गतिविधियों की ली जानकारी, शोध क्षेत्र में देखा जैविक एवं प्राकृतिक खेती

वाराणसी। केन्द्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने वाराणसी प्रवास में दूसरे दिन रविवार को भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में भ्रमण किया। संस्थान में केन्द्रीय कृषि मंत्री ने बैठक कर यहां चल रही विभिन्न परियोजनाओं से जुड़ी जानकारी ली। केन्द्रीय मंत्री ने चयनित गांव के किसानों से बैठक में ही संवाद कर उनसे परियोजनाओं से मिले बीज, प्रशिक्षण, समय समय पर प्रक्षेत्र भ्रमण एवं संस्थान के वैज्ञानिकों द्वारा कृषि समस्याओं के समाधान को लेकर पूछताछ भी की। किसानों ने संस्थान से जुड़ने के बाद होने वाले लाभों को बताया।

बैठक के बाद केन्द्रीय कृषि मंत्री ने शोध क्षेत्र का भी भ्रमण किया । इस दौरान उन्होंने गाजर, टमाटर, मिर्च, मटर, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, ग्राफ्टिंग तथा निक्रा के अंतर्गत विकसित तकनीकों जैसे कि गर्मी में उगाए जाने वाले टमाटर की किस्म काशी अद्भुत तथा ब्रिमाटो और पोमेटो की सराहना की । केन्द्रीय मंत्री ने इसे किसानों तक जल्द से जल्द पहुंचाए जाने को भी कहा।

उन्होंने संस्थान के वैज्ञानिकों के द्वारा किए गए कार्यों की भी सराहना की। तथा उनके द्वारा विकसित तकनीकों को अधिक से अधिक किसानों तथा जन-जन से जोड़ने के लिए भी प्रयास करने को कहा। उन्होंने एफपीओ से आए प्रतिनिधियों को संस्थान के द्वारा विकसित तकनीकों के इस्तेमाल से अपने आय में वृद्धि के अवसर को तलाशने का आह्वान किया।

केन्द्रीय मंत्री ने संस्थान में पौधरोपण भी किया। मशरूम यूनिट, मधुमक्खी इकाई, प्रसंस्करण इकाई इत्यादि को भी देखा। संस्थान के निदेशक डा. तुषार कांति बेहेरा ने केन्द्रीय मंत्री का स्वागत किया। और भारत में सब्जी उत्पादन बढ़ाने में भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान, वाराणसी की भूमिका की जानकारी दी। डॉ. बेहेरा ने बताया कि विगत 20 वर्षों में संस्थान के द्वारा 100 से अधिक किस्में तथा सब्जी उत्पादन की तकनीकें विकसित किए गए है। एवं किसानों को प्रसंस्करण, मूल्य संवर्धन, मशरूम उत्पादन का प्रशिक्षण देकर उनकी आय में वृद्धि करने का प्रयास किया जा रहा है। फसल उन्नयन संभाग के विभागाध्यक्ष ने बैठक में धन्यवाद ज्ञापन किया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button