उत्तर प्रदेशलखनऊ

योगी सरकार में गुंडों के लिए नहीं है कोई स्थान : केशव मौर्य

  • -योगी सरकार में कानून को अपना काम करने से कोई नहीं रोक सकता : डिप्टी सीएम
  • -अमर्यादित टिप्पणी करने वाले सपा ट्विटर हैंडल संचालक पर कानूनी कार्रवाई पर बोले केशव
  • -एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने कहा कि कानून के मुताबिक की गई कार्रवाई

लखनऊ। महिलाओं पर अभद्र और अमर्यादित टिप्पणी करने वाले सपा के ट्विटर हैंडल संचालक पर हो रही कानूनी कार्रवाई में अड़ंगा डालने का आरोप लगाते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अखिलेश यादव और उनके समर्थकों को आड़े हाथ लिया है। केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि सोशल मीडिया पर गुंडई करने वाले लोगों को बचाने के लिए सपा प्रमुख अपने समर्थकों के साथ पुलिस मुख्यालय पर गुंडई करना चाहते हैं। हालांकि वे भूल गए हैं कि यह योगी आदित्यनाथ की सरकार है और यहां कानून को अपना काम करने से कोई नहीं रोक सकता। उपमुख्यमंत्री मौर्य ने कहा कि प्रदेश में गुंडों के लिए कोई स्थान नहीं है। सोशल मीडिया हो या कोई भी क्षेत्र किसी को आम नागरिकों के अधिकारों का हनन नहीं करने दिया जाएगा।

प्रदेश में गुंडों के लिए नहीं है कोई स्थान

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कानून का राज चल रहा है और इससे किसी भी हालत में समझौता नहीं किया जाएगा। सोशल मीडिया पर लोग अपने विचार साझा करते हैं। दो विपरीत विचारधारा के लोग भी आपस में बातचीत करते हैं लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि उन्हें बलात्कार करने या जान से मारने की धमकी दी जाए। यह बेहद शर्म की बात है और ऐसे गुंडों की पैरवी के लिए एक राजनीतिक दल का प्रमुख भी गुंडों जैसी हरकत कर रहा है। उत्तर प्रदेश की पुलिस अपना काम कर रही है और मामले को देखा जा रहा है। जिस तरह के आरोप हैं वो बेहद गंभीर हैं और किसी को भी किसी आम नागरिक के खिलाफ इस तरह के व्यवहार की अनुमति नहीं दी जा सकती। यूपी पुलिस मामले में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करेगी और अड़ंगा लगाने वालों के साथ भी कानून के हिसाब से निपटेगी।

पुलिस ने नियमानुसार की कार्रवाई : प्रशांत कुमार

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने पत्रकार वार्ता कर इस पूरे प्रकरण पर कहा कि आरोपी पर पुलिस ने नियमानुसार कार्रवाई की है। उल्लेखनीय है कि सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणी के आरोप में यूपी पुलिस ने सपा के सोशल मीडिया संचालक मनीष जगन अग्रवाल को गिरफ्तार किया है। उनके समर्थन में अखिलेश यादव अपने समर्थकों के साथ पुलिस मुख्यालय पहुंच गए। उनके समर्थकों ने मुख्यालय के बाहर नारेबाजी और प्रदर्शन भी किया। समाजवादी पार्टी मीडिया सेल के ट्विटर हैंडल के संचालक को हजरतगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है। समाजवादी पार्टी के टि्वटर हैंडल से की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर हजरतगंज कोतवाली में तीन केस दर्ज कराए गए थे। बताया गया है कि मनीष जगन अग्रवाल ही सपा का टि्वटर अकाउंट हैंडल करता था और वह सीतापुर का रहने वाला है।

मनीष पर हैं कई गंभीर आरोप

एडीजी लॉ एंड ऑर्डर प्रशांत कुमार ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आरोपी के खिलाफ शिकायत मिलने के बाद इलेक्ट्रॉनिक फुटप्रिंट तथा सर्विस प्रोवाइडर से सभी सूचनाएं एकत्रित करने के बाद इस मामले में विधिक और नियमानुसार कार्रवाई की गई है। आरोपी ने मर्यादा की सीमा पार कर ट्वीट किए। अभियुक्त को मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 153ए, 295ए, 500, 505 एवं आईटी एक्ट की अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपित पर सिर्फ अभद्र टिप्पणी ही नहीं, बल्कि जान से मारने और बलात्कार जैसी धमकी देने के भी आरोप हैं।

छह जनवरी को लखनऊ में बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया इंचार्ज डॉ. ऋचा राजपूत ने समाजवादी पार्टी मीडिया सेल नाम के टि्वटर हैंडल पर रेप और जान से मारने की धमकी दिए जाने पर मुकदमा दर्ज करवाया था। इसके साथ ही ऋचा राजपूत ने अपने साथ कुछ भी होने पर पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव को जिम्मेदार बताया था। बीजेपी युवा मोर्चा की सोशल मीडिया प्रभारी ऋचा राजपूत ने अपने शिकायत में कहा था कि समाजवादी पार्टी के आधिकारिक ट्विटर हैंडल से जान से मारने और बलात्कार की धमकी दी जा रही है, मुझे कुछ होता है तो उसकी जिम्मेदारी अखिलेश यादव की होगी। ऋचा की शिकायत पर लखनऊ पुलिस ने हजरतगंज थाने में मुकदमा दर्ज किया था।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button