उत्तर प्रदेशवाराणसी

नगर निकाय चुनाव के पहले भाजपा के पक्ष में माहौल बनायेंगे योगी

  • मुख्यमंत्री की सभा को लेकर पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारी,बैठक

वाराणसी। गुजरात विधानसभा चुनाव में भारी जीत के बाद भाजपा नेतृत्व ने नगर निकाय चुनाव पर निगाहें टिका दी हैं। पार्टी को प्रचंड जीत दिलाने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 11 दिसम्बर रविवार को दोपहर में विशाल जनसभा से माहौल बनायेंगे। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय के मैदान में आयोजित सभा को सफल बनाने के लिए पार्टी के पदाधिकारियों ने पूरी ताकत लगा दी है।

शुक्रवार को मुख्यमंत्री की जनसभा को लेकर सिगरा गुलाबबाग स्थित पार्टी कार्यालय में हुई बैठकों में पदाधिकारियों को सभा से संबंधित जिम्मेदारियां सौंपी गई। पार्टी के महानगर मीडिया प्रभारी किशोर कुमार सेठ ने यह जानकारी दी। उधर,गुलाब बाग में भाजपा महानगर विभाग एवं प्रकोष्ठ की बैठक को संबोधित करते हुए महानगर महामंत्री जगदीश त्रिपाठी ने कहा की गुजरात विधानसभा की प्रचंड जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल नीति और पार्टी कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम है। हमें पूरा विश्वास है कि उत्तर प्रदेश में होने वाले नगर निकाय और नगर पंचायत के चुनाव में प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री योगी की कुशल नीति और कार्यकर्ताओं के बल पर कमल खिलेगा।

ट्रिपल इंजन की सरकार बनायेंगी महिलाएं

मुख्यमंत्री की सभा को लेकर ही शुक्रवार को दिन में गुलाबबाग पार्टी कार्यालय में महिला मोर्चा के महानगर पदाधिकारियों एवं मंडल अध्यक्षों की बैठक हुई । बैठक की अध्यक्षता करते हुए अध्यक्ष कुसुम पटेल ने कहा कि भाजपा की सरकार ने महिलाओं के सशक्तिकरण और सम्मान के लिए बहुत काम किया है। इन कामों को महिलाओं तक पहुंचाने के लिए आप सभी घर घर जाएं और संपर्क करें। महिला मोर्चा की कार्यकर्ता ट्रिपल इंजन की सरकार बनाने में अहम भूमिका निभाएगी। उन्होंने मुख्यमंत्री की विशाल जनसभा में सभी की सहभागिता के लिए महिलाओं को जिम्मेदारियां दी। बैठक में महानगर अध्यक्ष कुसुम सिंह पटेल, साधना सिंह, प्रीति पुरोहित, नेहा कक्कड़, मोनिका पांडेय आदि मौजूद रही।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button