उत्तर प्रदेशलखनऊ

डॉ. रोशन जैकब को ‘माइन मित्र’ के लिए मिला नेशनल गोल्ड एवार्ड

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग की निदेशक डा रोशन जैकब को उनके द्वारा खनन प्रक्रिया में माइन मित्रा डिजिटल प्रणाली डेवलप कर लागू करने के लिए नेशनल गोल्ड एवार्ड प्रदान किया गया है। प्रशासनिक सुधार और लोक शिकायत विभाग भारत सरकार द्वारा डिजिटल परिवर्तन के लिए सरकारी प्रर्किया पुनः अभियांत्रिकी में उत्कृष्टता के लिए राष्ट्रीय ई-गवर्नेन्स पुरस्कार 2022(स्वर्ण) उन्हें प्रदान किया गया।

माता वैष्णोदेवी विश्वविद्यालय, कटरा ,जम्मू -कश्मीर में ई-गवर्नेन्स पर 26 से 27नवम्बर 2022 आयोजित 25वीं नेशनल कांफ्रेंस के प्रथम दिन 26 नवम्बर को यह गोल्ड एवार्ड डा रोशन जैकब व उनकी सहयोगी टीम को प्रदान किया गया । एवार्ड के साथ पांच लाख रूपये का चेक व मोमेन्ट प्रदान किया गया। यह एवार्ड केन्द्रीय राज्यमंत्री डा जितेन्द्र सिंह द्वारा प्रदान किया गया। इस अवसर पर विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन व अपर निदेशक खनन विपिन जैन, संयुक्त निदेशक खनन विभाग उत्तर प्रदेश एस के सिंह , यूपी डेस्को के वी के गुप्ता के अलावा अन्य प्रान्तों के सम्बंधित उच्चाधिकारी मौजूद रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button