उत्तर प्रदेशबस्ती

बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे डिप्टी सीएम का लाल कार्पेट वेलकम, अधिकारियों पर भड़के

बस्ती। यूपी की योगी सरकार में डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक सोमवार को बस्ती में बाढ़ पीड़ितों का हाल जानने पहुंचे। इस दौरान उनके लिए लाल कार्पेट बिछा देख अधिकारियों पर भड़क गए। मंच से ही अधिकारियों को खरी-खोदी सुनाई और कई नसीहतें दीं।

डिप्टी सीएम ने कहा कि यहां लोगों की मदद करने आया हूं। यहां के लोगों का घर बर्बाद हो गया है, इन लोगों का दर्द सुनने आया हूं। पीड़ितों से मिलने आने पर इस तरह की व्यवस्था कत्तई नहीं होनी चाहिए। कहा कि जिला प्रशासन इस तरह की व्यवस्था भविष्य में न करे। इस तरह से धनराशि का दुरुपयोग न किया जाए। इन पैसों का इस्तेमाल पीड़ितों की मदद में होनी चाहिए।

डिप्टी सीएम सोमवार को बस्ती के बहादुर ब्लॉक में बाढ़ राहत सामग्री वितरित करने पहुंचे थे। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार सभी के लिए काम कर रही है। बाढ़ पीड़ितों का दर्द जानने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देश पर वह स्वयं आए हैं। टेंट आदि लगाकर कार्यक्रम को भव्य बनाने पर नाराजगी जताते हुए कहा कि यह पैसा जरूरतमंदों तक पहुंचना चाहिए था, इतने भव्य आयोजन की जरूरत नहीं थी।

डिप्टी सीएम ने कई पीड़ितों के पास जाकर उनकी बातें सुनीं। उनकी समस्याओं को हल करने का भरोसा दिलाया। एक महिला ने अधिकारियों व प्रधान पर उसे आवास व शौचालय न दिए जाने का आरोप लगाया और रोने लगी। इस पर उन्होंने जिला प्रशासन से शिकायत की जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

पीड़ितों से मुलाकात के बाद पत्रकारों से भी बात की। एक सवाल के जवाब में कहा कि अच्छा काम करने वाले मदरसों को प्रोत्साहित किया जाएगा। साथ ही जिन मदरसों में गैरकानूनी गतिविधियां संचालित होती मिलेंगी या वे बिना मान्यता के पाए गए तो उनके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी। भाजपा सांसद बृजभूषण सिंह द्वारा प्रदेश सरकार को बाढ़ राहत को लेकर घेरने पर कोई टिप्पणी करने की जगह कहा कि सरकार में सभी की सुनी जा रही है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button