उत्तर प्रदेशभदोही

पूर्व विधायक बाहुबली विजय मिश्रा को तगड़ा झटका, आर्म्स एक्ट में दो साल की सजा

भदोही की ज्ञानपुर सीट से विधायक रहे बाहुबली विजय मिश्रा को सोमवार को तगड़ा झटका लगा है। आर्म्स एक्ट के मुकदमें में विजय मिश्रा को दो साल कारावास की सजा सुनाई है। एसीजेएम साधना गिरी की अदालत ने फैसला सुनाया। ज्ञानपुर के पूर्व विधायक विजय मिश्र फिलहाल आगरा जेल में बंद हैं। सोमवार को विजय मिश्रा को आगरा से भदोही लाया गया और सजा सुनाने के बाद जेल भेज दिया गया।

विजय मिश्रा के खिलाफ 65 से अधिक आपराधिक मुकदमें दर्ज हैं। 2009 में बसपा सरकार में उनके खिलाफ आर्म्स एक्ट का मुकदमा दर्ज किया था। उसके बाद सपा सरकार आने के बाद मुकदमें की सुनवाई लंबित हो गई।

दो साल पहले 2020 में उनके ही रिश्तेदार की तरफ से जमीन कब्जे का मुकदमा दर्ज होने के बाद पूरे परिवार पर शिकंजा कसा गया। इसके बाद विजय मिश्रा को मध्य प्रदेश से पकड़ा गया। जेल जाने के बाद पूरे परिवार के खिलाफ एक-एक कर कई मुकदमे दर्ज होने लगे। पुराने मामलों में भी अभियोजन की तरफ से कार्यवाही तेज की गई।

13 साल पुराने आर्म्स एक्ट के मुकदमे की भी सुनवाई शुरू हुई। इसी मुकदमे में  एसीजेएम साधना गिरी की अदालत ने विजय मिश्रा को दो साल कारावास की सजा सुनाई। जिला शासकीय अधिवक्ता दिनेश पांडेय और सहायक जिला अभियोजन अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि आर्म्स एक्ट के मुकदमें में कोर्ट ने दो साल की सजा सुनाई है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button