अलीगढ़उत्तर प्रदेश

निकाय चुनाव के सभी सीटों पर खिलेगा कमल : प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह

भाजपा निकाय चुनावों में अपनी रणनीति में बदलाव करने जा रही है। पहली बार बीजेपी सभी नगर निगम, नगर पालिका और नगर पंचायत में उम्मीदवार उतारेगी। रविवार को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने निकाय चुनाव को लेकर अलीगढ़ मंडल की संगठनात्मक बैठक की इस दौरान उन्होंने पदाधिकारियों में जोश भरते हुए कहा कि पार्टी सभी 17 नगर निगम में मेयर सीट पर जीत दर्ज करेगी।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रविवार को अलीगढ़ पहुंचे। सबसे पहले उन्होंने गांधी जयंती के अ‌वसर पर नुमाइश ग्राउंड स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर मार्ल्यापण किया। इसके बाद दिल्ली जीटी रोड स्थित रघुनाथ पैलेस में अलीगढ़, हाथरस, एटा, कासगंज की संगठनात्मक बैठक में पहुंचे। बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस बार के निकाय चुनाव में पहली बार पार्टी प्रदेश के सभी नगर निगम, नगर पालिका व नगर पंचायत में उम्मीदवार उतारेगी। मेयर व चेयरमैन की हर सीट पर कमल का फूल चुनाव चिह्न होगा।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कार्यकर्ताओं की कई दशक की मेहनत के बाद पार्टी का यह स्वर्णिम काल आया है। पांच-छह पीढ़ियों ने पार्टी को यहां तक लाने में प्रयास किया है। पहले लोग कहते थे कि भाजपा तो कुछ लोगों की पार्टी है, फिर वह क्षेत्र की पार्टी बताने लगे। अब वे लोग कहते हैं कि यह मुस्लिम विरोध पार्टी है, लेकिन भाजपा सबकी पार्टी है। पीएम मोदी से लेकर सीएम योगी तक का मकसद केवल सबका साथ और सबका विकास ही है।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि परमाणु शक्ति की ताकत, कश्मीर से अनुच्छेद 370 की समाप्ति व अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण दशकों से पार्टी के एजेंडे में शामिल हैं और मौका मिलते ही इसे पूरा किया है। अटल विहार बाजपेयी ने परमाणु शक्ति की ताकत दी और मोदी ने धारा 370 खत्म की। अब राम मंदिर का निर्माण भी चल रहा है। आगे भी पार्टी ने जो कहा है, उस संकल्प को पूरा किया जाएगा। समान आचार संहिता पर भी काम चल रहा है। बिजली, पानी व सड़क से विकास किया जा रहा है।

लोकसभा चुनाव में भी खिलेगा कमल

प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने कहा कि 2017 में हुए निकाय चुनाव में मेयर की 16 में से 14 सीट भाजपा ने जीती थीं, लेकिन मेरठ व अलीगढ़ मेयर की सीट हार गए थे। इस बार शाहजहांपुर में पहली बार मेयर का चुनाव होगा। ऐसे में पार्टी पिछले काफी समय से तैयारी में जुटी हुई है। इस बार प्रदेश के सभी 17 नगर निगम की मेयर सीट पर भाजपा का कब्जा होगा। 2019 के लोकसभा चुनावों में हारी हुईं 14 सीटों पर पार्टी विशेष तैयारी कर रही है। 2024 के चुनाव में भी भाजपा की जीत होगी।

परिवारवादी पार्टी है सपा

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सपा पर भी जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि सपा में परिवार के अलावा कुछ नहीं है। हर पद पर बेटा, बहू, अन्य परिजन मिल जाएंगे। जबकि भाजपा में एक आम कार्यकर्ता को भी उच्च पद पर बैठने को अवसर मिलता है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button