उत्तर प्रदेशशाहजहांपुर

महिलाओं के स्वावलंबी बनने से समाज और सशक्त बनता है : राज्यपाल

शाहजहांपुर। यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने कहा कि महात्मा गांधी के शांति के संदेश को आत्मसात कर ही विश्व में शांति कायम रखी जा सकती है। उन्होंने कहा कि शांति से बड़ा कोई रास्ता नहीं है। शांति के रास्ते ही तमाम जटिल मसले हल होते हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शाहजहांपुर के रोजा क्षेत्र के बनतारा स्थित विनोबा सेवा आश्रम में गांधी जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि पहुंचीं।

उन्होंने विनोबा सेवा आश्रम में गांधीजी की प्रतिमा का अनावरण किया। साथ ही चरखे से सूत कात कर खादी को बढ़ावा देने का संदेश दिया। इस दौरान उन्होंने स्वावलंबी महिलाओं से भी मुलाकात की। उन्होंने शाहजहांपुर की स्वावलंबी महिलाओं का हौसला बढ़ाया। कहा कि महिलाओं के स्वावलंबी बनने से समाज और भी ज्यादा सशक्त बनता हैं। राज्यपाल ने वृद्धा आश्रम में वृद्धों से उनका हालचाल जाना। इसके बाद उन्होंने चरखे से सूत काता।

राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने राज्यपाल ने सबको साथ लेकर चलने का संदेश दिया। विश्व अहिंसा दिवस के अवसर पर विनोबा सेवा आश्रम द्वारा आयोजित गांधी जयंती समारोह की मुख्य अतिथि राज्यपाल आनंदीबेन पटेल, सुरेश कुमार खन्ना वित्तमंत्री उत्तर प्रदेश, जितिन प्रसाद मंत्री लोक निर्माण विभाग, ममता यादव जिला पंचायत अध्यक्ष का स्वागत किया गया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button