उत्तर प्रदेशकुशीनगर

नगर में धूमधाम से मनाई गयी पंडित दीनदयाल की जयंती

कुशीनगर : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस के बीच मनाए जा रहे सेवा पखवाड़ा के बीच आज राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के चिंतक और संगठनकर्ता तथा भारतीय जनसंघ के अध्यक्ष रहे पण्डित दीन दयाल उपाध्याय की जन्म जयंती समारोह का कार्यक्रम नगरपालिका कार्यालय के प्रांगण में मनाया गया। नपाध्यक्ष विनय जायसवाल की अध्यक्षता में हो रहे इस कार्यक्रम के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मन की बात के 93वें संस्करण का लाइव प्रसारण भी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से चलाया गया।

कार्यक्रम के बाद अपने सम्बोधन में नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने बताया कि पण्डित दीन दयाल उपाध्याय जी का जीवन समाज की मुख्यधारा से विमुक्त हो चुके अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए समर्पित रहा। प्रखर राष्ट्रवादी, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता रहे पण्डित जी न सिर्फ एक समावेशित विचारधारा के समर्थक थे बल्कि सशक्त भारत के पक्षधर भी थे।

पण्डित जी के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करने के बाद पीएम मोदी की मन की बात कार्यक्रम को लेकर नपाध्यक्ष ने बताया कि आजादी के अमृत काल 75वें वर्ष में आज भारत पूरे विश्व का नेतृत्व कर रहा है। शिक्षा, चिकित्सा, अर्थव्यवस्था, पर्यटन, खेल, सैन्य क्षेत्र, नवाचार, नवोन्मेष, तकनीक के अलावा नवनिर्माण और रोजगार के क्षेत्र में भी भारत विश्व की अगुवाई कर रहा है। कार्यक्रम के बाद वहां मौजूद सभी लोगों के बीच मिष्ठान वितरित कर कार्यक्रम को भव्यता प्रदान की गई।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा के बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ के प्रदेश सह संयोजक रामेश्वर कुशवाहा, अध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष जायसवाल, ईओ सन्तराम सरोज, कर निरीक्षक रवि प्रताप सिंह, सभासद रामाश्रय गौतम, सौरभ सिंह, अरविंद विश्वकर्मा, शत्रुधन चौहान, दिनेश विश्वकर्मा, प्रदीप रौनियार, अन्तरेश शर्मा ,रुखानी शर्मा, राजेश शर्मा , आलोक विश्वकर्मा, महेंद्र प्रसाद, योगेंद्र चौहान, राजेश कुशवाहा, प्रदीप कुशवाहा, अमित तिवारी, प्रमोद यादव विनय मद्धेशिया अजय शर्मा आनंद रावत अनूप गौड़ पवन जायसवाल गोल्डी शर्मा सोनू शर्मा मानस मिश्र, आकाश वर्मा, श्याम साहा, सचिन साहा, अजय जायसवाल, मनोज जयसवाल, कन्हैया चौरसिया, पवन जायसवाल, विनय पांडेय, नीरज मिश्र, रवि शर्मा, भरत चौधरी, सोनू मिश्र, ओमकार सिंह के अलावा भाजपा कार्यकर्ता सहित आमजन उपस्थित रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button