उत्तर प्रदेशलखनऊ

मातृ भाषा में अधिक उपयोगी सिद्ध होगी पैरामेडिकल की शिक्षा : राज्यपाल

  • अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखें महिलाएं

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने शुक्रवार को डा. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के स्थापना दिवस समारोह में हिस्सा लिया। इस अवसर पर बोलते हुए राज्यपाल ने कहा कि पैरा मेडिकल स्टाफ की शिक्षा मातृ भाषा में अधिक उपयोगी सिद्ध होगी। मातृ भाषा में शिक्षा होने से अधिक संख्या में छात्र योग्यता प्राप्त कर रोजगार प्राप्त करके सेवा कार्य कर सकेंगे। आनंदीबेन पटेल ने कहा कि महिलाओं को अपने स्वास्थ्य के प्रति विशेष ध्यान रखना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ज्यादा अस्पताल और बेड बढ़ाए जाने से ज्यादा बेहतर है कि शारीरिक स्वास्थ्य पर ध्यान दिया जाए,जिससे अस्पताल और बेड की जरूरत ही ना पड़े।

उन्होंने कहा कि हम मरीजों की संख्या नहीं बढ़ाना चाहते तो हमें चाहिए कि बच्चे का जन्म हो उससे पहले माता के साथ परिवार और मौजूद बच्चों के स्वास्थ्य का परीक्षण होना चाहिए। इससे होने वाली या हो चुकी बीमारियों का समय रहते पता चल जाएगा और बीमारी का पता चलने से इलाज समय पर शुरू होगा और महिला तथा होने वाले बच्चे को स्वस्थ रखा जा सकता है। राज्यपाल ने कहा कि मौजूदा समय में आबादी के हिसाब से हर घर पर डॉक्टर व नर्स नहीं पहुंच सकते।

ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को तैयार करना चाहिए। जिससे वह रक्तचाप जैसी बीमारियों का परीक्षण कर सकें और घर-घर जाकर लोगों के उच्च रक्तचाप समेत अन्य बीमारियों की जानकारी हासिल कर सकें। इससे आम लोगों के स्वास्थ्य का परीक्षण समय पर होगा और लोगों को शरीर के अंदर होने वाली समस्याओं का पता भी समय पर चल सकेगा।

राज्यपाल ने लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान की प्रगति की सराहना करते हुए कहा कि संस्थान को नैक के लिए भी तैयारी करनी चाहिए, जिसमें संस्थान को बेहतर उपलब्धि के साथ-साथ पहचान प्राप्त हो। समारोह में राज्यपाल ने बेहतर उपलब्धियों के साथ पास हुए प्रथम बैच के छात्र-छात्राओं को मेडल एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए। इसके साथ ही उन्होंने विशेष योगदान के लिए संस्थान केे फैकल्टी हेड को भी सम्मानित किया।

इस अवसर पर समारोह को सम्बोधित करते हुए प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने चिकित्सकों को गरीब जनता की समर्पण भाव के साथ चिकित्सा करने की अपील की। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को पृथ्वी पर कष्ट से मुक्ति दिलाने वाले भगवान की संज्ञा दी गई है और हम इस संस्थान में प्रत्येक चिकित्सक गरीब जनता का भगवान है। हम सबका उद्देश्य जनता को निस्वार्थ भाव से सेवा देना होना चाहिए। समारोह में डॉ0 राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान इस संस्थान की निदेशक डॉ. सोनिया नित्यानंद ने संस्थान की प्रगति आख्या से अवगत कराया। संस्थान की डीन प्रो. नुजहत हुसैन ने कार्यक्रम में सभी का आभार व्यक्त किया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button