उत्तर प्रदेशलखनऊ

केवल विधायकों की नहीं, हर नागरिक की है उप्र विधान सभा : सतीश महाना

  • उप्र विधान सभा अध्यक्ष ने सत्र चलाने में सहयोग के लिए सबका जताया आभार

लखनऊ। उप्र विधान सभा के अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि उत्तर प्रदेश की विधान सभा केवल 403 विधायकों की नहीं है, बल्कि इस प्रदेश के हर नागरिक की विधान सभा है। उन्होंने कहा कि इसका स्वरूप अब बदल रहा है। प्रदेश की विधान सभा ने दूसरे राज्यों को नया रास्ता दिखाने का काम किया है। 18 वीं विधानसभा के मानसून सत्र के समापन पर शुक्रवार को सभी सदस्यों के प्रति अपना आभार व्यक्त करते हुए विधान सभा अध्यक्ष सतीश महाना ने कहा कि सभी सदस्य अपनी विधान सभा की दिव्यता और भव्यता को बनाकर रखें जिससे दूसरे राज्यों में हम अपनी विधान सभा का जिक्र गर्व से कर सकें।

महाना ने कहा कि हाल ही में कनाडा में सम्पन्न हुई सीपीसी कान्फ्रेंस में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला ने उत्तर प्रदेश की विधान सभा की सराहना की जिसके बाद सात-आठ राज्यों ने इससे सीखने के प्रयास शुरू किये हैं। सतीश महाना ने कहा कि पिछली बार हमने कहा था कि प्रत्येक सदस्य अपने परिजनों को विधान सभा का भ्रमण कराने के लिए यहां लेकर आएं। वह परिजनों के साथ अपने क्षेत्र के छात्र- छात्राओं, डाक्टर, इंजीनियरों, वकीलों और शिक्षा क्षेत्र से जुडे़ अन्य लोगों को भी यहां लाकर इसे दिखाने का काम करें। हम चाहते हैं कि इस प्रदेश का प्रत्येक नागरिक अपनी विधान सभा पर गर्व करे।

उन्होंने कहा कि इस बार सत्र के दौरान प्रत्येक सदस्य ने बेहद तन्मयता से सदन की कार्यवाही में हिस्सा लिया है। दलीय नेताओं के सहयोग के चलते जनहित के कई मुद्दों को सरकार के सामने पेश किया गया। साथ ही मंत्रिमंडल के सदस्यों ने भी विपक्ष की बातों को बेहद गंभीरता से लेकर उन पर शालीनता के साथ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है। इससे सदन की कार्यवाही एक बार भी स्थगित नहीं हुई। सरकार जनहित के हर काम में सहयोग कर रही है। सदस्यों को अगर किसी भी प्रकार की कोई भी जरूरत हो तो हर तरह से सहयोग करने को तैयार हूँ।

विधान सभा अध्यक्ष ने मीडिया के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि महिलाओं के लिए बुलाए गए विशेष सत्र में प्रिंट और इलेक्ट्रिानिक मीडिया का बेहद सकारात्मक भाव देखने को मिला है। पूर्व में नकारात्मक रिपोर्टिंग के चलते प्रदेश की छवि पर भी नकारात्मक असर देखने को मिलता था। पर अब धीरे-धीरे इसमें बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने विधान सभा सचिवालय में तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों के प्रति अपना आभार व्यक्त किया और कहा कि उनके सहयोग से ही यह सत्र सुचारू रूप से सम्पन्न हो सका है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button