उत्तर प्रदेशबाराबंकी

पत्नी और बच्चों की बेरहमी से की पिटाई, घर से भगाया, कर लिया दूसरा निकाह

बाराबंकी: बाराबंकी में दूसरा निकाह करने के लिए युवक ने पहले अपनी पत्नी और बच्चों की बेरहमी से पिटाई की और उन्हें घर से भगा दिया। इसके बाद आरोपी पति ने दूसरा निकाह कर लिया। जानकारी होने पर पीड़ित पत्नी जैदपुर थाना के धरती पुरवा गांव पहुंची और निकाह का विरोध किया तो पति ने उसे फिर से मारा। सूचना पर पहुंची पीआरवी में मामले में बीच बचाव किया लेकिन पति ने जान से मारने की धमकी देते हुए उसे घर से भगा दिया। आरोपी पति ने दूसरी महिला से निकाह कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति व उसकी दूसरी पत्नी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

थाना व कस्बा टिकैतनगर अपने मायके में रह रही रुखसाना बानो ने बताया कि उसका विवाह 15 साल पूर्व जैदपुर थाना क्षेत्र के धरती पुरवा गांव निवासी शहाबुद्दीन से हुआ था। इस दौरान उसके 3 बच्चे भी हुए। पूरा परिवार नगर कोतवाली के नवीगंज मोहल्ले में रहता आ रहा था। पीड़िता रुखसाना ने बताया कि उसके पति शहाबुद्दीन के संबंध शबाना नाम की महिला से हो गए थे। 17 अप्रैल 2022 को पति ने उसके और बच्चों की बेरहमी से पिटाई कर घर से भगा दिया। तब से वहां अपने मायके में रह गई थी।

4 दिन पहले उसे जानकारी मिली कि उसके पति द्वारा सबाना से निकाह किया जा रहा है। इस पर वह 18 सितंबर को जैदपुर थाना के धरती पुरवा गांव पहुंची। यहां पर उसके पति शहाबुद्दीन और शबाना का निकाह हो रहा था। विरोध करने के बावजूद शहाबुद्दीन ने निकाह कर लिया। इस पर उसने अपने दहेज का सामान मांगा तो पति ने उसकी पिटाई कर दी और जान से मारने की धमकी देने लगा। सूचना पर पहुंची ने मामले में बीच-बचाव कराया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पति शहाबुद्दीन में उसकी दूसरी पत्नी शबाना के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। मामले की जांच की जा रही है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button