उत्तर प्रदेशलखनऊ

प्रधानमंत्री पर लगी प्रदर्शनी देखने का स्कूली छात्रों में उत्साह

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 72 वें जन्मदिन के अवसर पर लखनऊ के इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान के सैटर्न हॉल में लगी प्रदर्शनी देखने के लिए रविवार को स्कूली छात्रों का बड़ी संख्या में पहुंचना हुआ। विभिन्न स्कूलों के बच्चों ने प्रधानमंत्री के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी को भरपूर रोचकता के साथ देखा और समूह चलचित्र (फोटो) खिंचवायी।

चिनहट स्थित अयोध्या सिंह मेमोरियल इण्टर कालेज के छात्रों सौरभ व आकाश ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जीवन आधारित प्रदर्शनी को देखा और कहा कि उनके कालेज की ओर से इस प्रदर्शनी में आने का उन्हें मौका मिला। यहां आकर उन्हें बेहद खुशी का अनुभव हो रहा है। हमारे देश के विकास में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो उत्कृष्ट कार्य किये हैैं, हम बच्चों के लिए यह प्रेरणादायी है। यह प्रदर्शनी एक सुंदर अवसर है।

अपने अभिभावक के साथ प्रदर्शनी देखने पहुंची अनामिका ने कहा कि दुनिया के नक्शे में भारत का मान सम्मान बढ़ाने वाले हमारे प्रधानमंत्री के जीवन को जानकर बेहद खुशी हुई है। उनके बचपन की फोटो के साथ मेरे परिवार व मैंने एक सेल्फी वाली फोटो ली है। प्रदर्शनी देखकर एक नई उमंग और दिशा मिली है। इसके लिए प्रदर्शनी आयोजकों को धन्यवाद है।

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में कार्यरत सिद्धार्थ ने हिन्दुस्थान समाचार से कहा कि देश का गौरव प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रदर्शनी इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में लगी है, ये उनके लिए सुखद है। वह भी अपने सहकर्मियों के साथ प्रदर्शनी देख सके हैं। पहले दिन की तरफ ही प्रदर्शनी में भीड़ है, लोगों को प्रधानमंत्री के जीवन से संबंधित जानकारी अच्छी लग रही है।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पार्किंग की सुविधा होने के कारण छोटे बड़े वाहनों को खड़ा होने में कोई कठिनाई नहीं हो रही है। छुट्टी के दिन का उपयोग करते हुए लोग पूरी तरह से मनोरंजन व जानकारी से सराबोर हो रहे हैं।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button