उत्तर प्रदेशलखनऊ

अवनीश अवस्थी से मिले बिजली विभाग के अभियंता, सुरक्षा कानून बनाने की मांग

लखनऊ। उप्र पावर आफिसर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने रविवार को मुख्यमंत्री के नवनियुक्त सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी से मुलाकात कर उन्हें बधाई दी और अभियंता सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग की। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने कहा कि उपभोक्ता सेवा व ‘बिजली चोरी रोको’ अभियान के दौरान पूरे प्रदेश में अनेकों जनपदों में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार की जा रही मारपीट जैसी घटनाओं पर सख्त कानून की जरूरत है।

उप्र पावर आफिसर्स एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में रविवार को छह सदस्यीय प्रतिनिधि मंडल प्रदेश के मुख्यमंत्री के सलाहकार अवनीश कुमार अवस्थी से उनके आवास पर मुलाकात कर पूरे प्रदेश में लगातार बिजली अभियंताओं व कार्मिकों के साथ हो रही घटनाओं से अवगत कराया। इसके साथ ही प्रदेश में अभियंता सुरक्षा कानून बनाए जाने की मांग उठाई, जिससे बिजली अभियंता व कार्मिकों का संरक्षण हो सके। एसोसिएशन का कहना था कि कानून बन जाने के बाद अभियंता निडर होकर उपभोक्ता सेवा में अपना योगदान दे सकेंगे।

अवनीश कुमार अवस्थी ने एसोसिएशन पदाधिकारियों को अवगत कराया कि इस संबंध में मेरे संज्ञान में पूरा मामला लाया गया था, जिस पर अपरमुख्य सचिव गृह विभाग के पद पर रहते हुए कार्यवाही शुरू की गई थी, जो विचाराधीन है। उत्तर प्रदेश सरकार सभी अभियंता कार्मिकों की सुरक्षा को लेकर पूरी तरीके से संवेदनशील है। उनके हितों में जो भी जरूरी होगा, वह कदम उठाया जाएगा।

उ0प्र0 पावर आफिसर्स एसोसिएशन के कार्यवाहक अध्यक्ष अवधेश कुमार वर्मा, उपाध्यक्ष पीएम प्रभाकर, एसपी सिंह, सचिव आरपी कैन अतिरिक्त महासचिव अजय कुमार व संगठन सचिव राम बरन ने अवगत कराया कि बहुत जल्द ही एसोसिएशन अभियंता सुरक्षा कानून पर एक विधिक प्रस्ताव आपके माध्यम से मुख्यमंत्री को प्रेषित करेगा, जिसमें सभी बिंदुओं पर विस्तार से शासन को अवगत कराया जा सके।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button