अमेठीउत्तर प्रदेशराजनीति

भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मनीषी बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज में लगी प्रदर्शनी।

उत्तर प्रदेश सरकार के राज्य मंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने किया शुभारंभ।

प्रधानमंत्री जी के जन्म दिवस पर उनके जीवन दर्शन से सम्बन्धित चित्र प्रदर्शनी का मा. राज्यमंत्री ने किया शुभारम्भ।

जनपदवासी 23 सितम्बर, 2022 तक प्रधानमंत्री जी के चित्र प्रदर्शनी का कर सकते हैं अवलोकन।

अमेठी 17 सितम्बर 2022, मा. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के 72वें जन्म दिवस पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर आधारित प्रदर्शनी का भव्य आयोजन सूचना विभाग द्वारा मनीषी बालिका इंटर कॉलेज गौरीगंज में किया गया। प्रदर्शनी का शुभारंभ  राज्यमंत्री संसदीय कार्य चिकित्सा शिक्षा चिकित्सा स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण विभाग उत्तर प्रदेश मयंकेश्वर शरण सिंह जी ने फीता काटकर किया। तत्पश्चात उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में प्रधानमंत्री के बचपन से लेकर देश के प्रधानमंत्री बनने तक के सफर और उनके नेतृत्व में मिली ऐतिहासिक उपलब्धियों को दर्शाया गया है। इस अवसर पर राज्यमंत्री ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री जी का 72 वां जन्मदिन बड़े उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। यह चित्र प्रदर्शनी बहुत बड़ी कहानी बता रही है। उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में प्रधानमंत्री का योगदान अमूल्य है। उन्होने कहा कि प्रधानमंत्री जी ने जो अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी बरतकर देश के विकास पहिया को आगे बढ़ाया है। इससे भारतवर्ष आत्मनिर्भर बना है। विकास के प्रति समर्पित प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में समाज के हर वर्ग के लोगों को ध्यान में रखकर विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। जिससे सभी वर्गो को लाभ मिल रहा है। उन्होने कहा कि यह प्रदर्शनी 23 सितम्बर, 2022 तक जनपद वासियों के अवलोकन हेतु लगी रहेगी। जनपदवासी इस प्रदर्शनी को देखकर प्रधानमंत्री जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व से प्रेरणा लें। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की विकास यात्रा में प्रधानमंत्री जी का योगदान अमूल्य है। उनका प्रयास देश के सभी महापुरुषों के सपनों को साकार करने वाला है। आजादी के समय देखा गया सपना प्रधानमंत्री जी पूरा कर रहे है। जन सहभागिता के माध्यम से यह साकार हो रहा है।  प्रधानमंत्री जी ने कहा था कि सामर्थ्यवान और श्रम के जरिए ही कुछ किया जा सकता है। उन्होने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री के नेतृत्व में आज पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। और बिना भेदभाव के देश एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से पात्रजनों को लाभान्वित किया जा रहा है। यह चित्र प्रदर्शनी प्रधानमंत्री जी के देश के विकास में प्रेरणापूर्ण योगदान पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालती है। इसे देखने से निश्चित ही जनपद वासियों को एक नई सीख मिलेगी। शुभारंभ से पूर्व प्रदर्शनी का जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने भी अवलोकन किया।
आयोजित प्रदर्शनी में ’’मिला स्वच्छ जल बेहतर हुआ कल, कहानी भारत माता के सच्चे सपूत की, सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण देश का किया नवनिर्माण, चेहरों पर लौटी मुस्कान किसानों का बढ़ाया मान, धुंआ से मिली निजात आई खुशियों की सौगात, टीकाकरण का दिखा असर आसान हुई जीवन की डगर, स्वास्थ्य सुरक्षा का रखा ध्यान बहू-बेटियों का बढ़ाया सम्मान, दूर हुआ अंधियारा घर-घर फैला उजियारा, मिला स्वच्छ जल बेहतर हुआ कल, उज्जवला योजना, एक ग्रिड एक राशन कार्ड, एक राष्ट्र, एक कर एक बाजार किट, देशभक्ति की शक्ति, गॉव एक तो लोगों में भेद क्यो, शिक्षा का एक नया अध्याय, मां से मिला ईमानदारी का संस्कार, कर्म के प्रति समर्पण, एक संविधान, आजकल एक रूपये में क्या मिलता है, स्टार्ट अप इंडिया, युवाओं को रोजगार, मेक इन इंडिया दिखा तो दुनिया को भारत का सामर्थ्य, आतंकवाद को मुंहतोड़ जवाब, किसान समृद्ध होता है तो भारत समृद्ध होता है, डिजिटल हुई पहचान डिजिटल से भुगतान डिजिटल से जीवन आसान, निर्धारित हो रहा पथ स्वतंत्र भारत के 100 वर्ष, बचपन पाठशाला से, गॉव वही पहचान नई’’ द्वारा प्रधानमंत्री के व्यक्तित्व को प्रदर्शित किया गया। चित्र प्रदर्शनी के दौरान सूचना विभाग द्वारा प्रदेश सरकार की योजनाओं से सम्बन्धित ’’उत्तर प्रदेश सन्देश’’, सेवा, सुरक्षा, सुशासन के लिए समर्पित सौ दिन, मिशन शक्ति’’ नामक फोल्डर का भी प्रदर्शनी में आये दर्शकों में वितरण किया गया।
इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक वीके पांडेय, परियोजना निदेशक डीआरडीए आशुतोष दूबे, अपर जिला सूचना अधिकारी शिवदर्शन यादव, जिलाध्यक्ष भाजपा दुर्गेश त्रिपाठी, ब्लाक प्रमुख तिलोई प्रतिनिधि कृष्ण कुमार सिंह, जगदंबा प्रसाद त्रिपाठी “मनीषी” सहित अन्य अधिकारीगण, जनप्रतिनिधिगण तथा जनसामान्य मौजूद रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button