अमेठीउत्तर प्रदेशताज़ा ख़बर

बच्चा चोरी की फैल रही अफवाहों के संबंध में अमेठी पुलिस की अपील।

प्रायः देखने में आ रहा है कि प्रदेश के विभिन्न जनपदों में बच्चा चोर गैंग द्वारा बच्चा चोरी करने की अफवाहें प्रसारित हो रही हैं । पुलिस इस बात को लेकर सतर्क दृष्टि बनाए हुए हैं । सभी से अनुरोध है कि बच्चा चोर के शक में अनावश्यक और बिना पुष्टि किए किसी महिला/पुरूष के साथ मारपीट/हिंसा न की जाये अर्थात स्वयं कानून हाथ में न लें । यदि कहीं पर ऐसी संभावना लगती है तो उसी समय सम्बन्धित क्षेत्राधिकारी/थाना प्रभारी/चौकी/यूपी-112 को सूचना दें । ताकि पुलिस के स्तर से पूरी छानबीन/पूछताछ कर स्थिति अनुसार अग्रिम कार्यवाही की जा सके । प्रायः ऐसी घटनाओं को सोशल मीडिया विशेषकर व्हाट्सएप फेसबुक तथा ट्विटर आदि के माध्यम से प्रसारित कर समाज में भय का माहौल उत्पन्न करने का कुत्सित प्रयास भी कतिपय अवांछनीय तत्वों द्वारा किया जाता है । ऐसे तत्वों की पहचान कराने में मीडिया से भी सहयोग की अपील की जाती है, ताकि ऐसे लोगों के विरुद्ध विधि अनुसार कानूनी कार्यवाही की जा सके ।

ऐसी किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें प्रसारित करें बल्कि किसी भी तरह की समस्या होने पर निम्नलिखित नम्बरों पर सूचित करें ।

पुलिस अधीक्षक अमेठीः- 9454400427
अपर पुलिस अधीक्षक अमेठीः- 9454401977
क्षेत्राधिकारी अमेठीः- 9454401405
क्षेत्राधिकारी गौरीगंजः-9454401876
क्षेत्राधिकारी मुसाफिरखानाः-9454401877
क्षेत्राधिकारी तिलोईः-9454401516

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button