उत्तर प्रदेशगोरखपुरबड़ी खबर

सीएम योगी के गोरखपुर में बदले 50 वार्डों के नाम, अलीनगर हुआ आर्यनगर

गोरखपुर। नगर निगम में 32 गांव के शामिल होने के बाद वार्डों की संख्या 70 से बढ़कर 80 हो गई है। नए दस वार्डों के साथ ही पुराने 40 वार्डों का नया नाम रखा गया है। यानी नगर निगम में 80 में से 50 वार्ड नए नाम से पहचाने जाएंगे। अलीनगर, तुर्कमानपुर से लेकर मिया बाजार वार्ड का नाम बदल दिया गया है। वहीं वार्डों का नाम फिराक गोरखपुर, राम प्रसाद बिस्मिल से लेकर मत्स्येन्द्र नाथ के नाम से किया गया है।

निगम में शामिल वार्डों के नाम बाबा राघव दास, बाबा गम्भीरनाथ नगर, रानीडीहा, मदन मोहन मालवीय, बडगो, संझाई, डॉ.राजेन्द्र प्रसाद नगर, मत्स्येन्द्र नाथ, मोहनपुर आदि नाम से हो गया है। वहीं कई पुराने वार्डों का नाम बदल दिया गया है। पुर्दिलपुर का नाम विजय चौक, जनप्रिय विहार का नाम दिग्विजयनाथ कर दिया गया है।

इसी तरफ मुफ्तीपुर वार्ड अब घंटाघर के नाम से जाना जाएगा। घोषीपुरवा का नाम राम प्रसाद बिस्मिल और बिछिया जंगल तुलसी राम पूर्वी का नाम शहीद शिव सिंह क्षेत्री का नाम से हो गया है। इसी तरह शेखपुर वार्ड गीता प्रेस के नाम से जाना जाएगा। रेलवे कालोनी वार्ड का वजूद खत्म कर इसे मैत्रीपुरम नाम दिया गया है। नौसढ़ इलाके के मोहल्लों को शामिल कर मत्स्येन्द्र नगर कर दिया गया है।

मोहद्दीपुर में सिख समुदाय की अधिक आबादी को देखते हुए इसका नाम भगत सिंह वार्ड कर दिया गया है। तुर्कमानपुर का नाम अब शहीद अशफाक उल्लाह नगर तो वहीं जटेपुर का नाम विश्वकर्मा पुरम बौलिया कर दिया गया है। महेवा वार्ड को अब कान्हा उपवन नगर तो रसूलपुर वार्ड को अब महाराणा प्रताप वार्ड के नाम से जाना जाएगा। दिलेजाकपुर इलाके के मोहल्लों को अब महात्मा ज्योतिबा फुले नगर, तो वहीं दिवान बाजार इलाके को बेनीगंज के नाम से जाना जाएगा। महेवा से सटे गांव को मिलाकर देवी प्रसाद नगर नाम से वार्ड का गठन किया गया है।

बंधु सिंह और फिराक के नाम पर वार्ड

इलाहीबाग का नाम भी बदल दिया गया है। इस वार्ड को अब बंधू सिंह वार्ड से जाना जाएगा। वहीं दाउदपुर और बिलंदपुर इलाके के मोहल्लों को मिलाकर रघुपति सहाय फिराक नगर वार्ड का गठन किया गया है। इसी तरह जाफरा बाजार वार्ड का नाम अब आत्माराम नगर कर दिया गया है। मिया बाजार वार्ड को अब माया बाजार नाम से जाना जाएगा। इसी तरह भेड़ियागढ वार्ड का नाम विष्णुपुरम कर दिया गया है। हांसपुर का नाम बदल कर श्रीराम चौक और तिवारीपुर का नाम बदल की महर्षि दधीचि नगर वार्ड कर दिया गया है। इसी तरह मिर्जापुर वार्ड को शिवनगर तो चक्सा हुसैन वार्ड का नाम संत झूले लाल नगर  करर दिया गया है।

नगर आयुक्त अविनाश सिंह ने बताया कि परिसीमन के प्रारूप को शासन ने मंजूरी दे दी है। निगम में शामिल 10 वार्डों के साथ अन्य वार्डों का नया नामकरण किया गया है। वार्डों के नाम महापुरुषों और स्थानीय लोगों के मांग पर किया गया है। अब इसे लेकर आपत्तियां मांगी जाएंगी। आपत्तियों का निस्तरण कर परिसीमन को मंजूरी दे दी जाएगी।

अब क्रमवार यह होंगे वार्डों की संख्या और नाम

1- महादेव झारखंडी एक
2- बाबा राघव दास नगर
3- बाबा गंभीर नाथनगर
4- रानीडीहा
5- मदन मोहन मालवीय नगर
6- खोराबार
7- महादेव झारखंडी 2
8 चरगावा
9- नकहा
10- माधव नगर
11- बड़गो
12- अशोकनगर
13- संझाई
14-  डॉ राजेंद्र प्रसाद नगर
15- हनुमंत नगर
16- दिग्विजय नगर
17- शिवपुर
18- गायत्री नगर
19- गोपालपुर
20- लच्छीपुर
21- मोहनपुर
22- तुलसीराम पश्चिमी
23- शहीद शिव सिंह क्षेत्री नगर
24- मत्स्येन्द्र नगर
25- गिरधर गंज
26- बेतियाहाता
27- जटेपुर
28- मानसरोवर नगर
29- पंडित राम प्रसाद बिस्मिल नगर
30- हरसेवकपुर
31- शहीद अशफाक उल्ला नगर
32- नरसिंहपुर
33-  विश्वकर्मा पुरम बौलिया
34- सालिकराम नगर
35- लोहिया नगर
36- भरवलिया
37- कान्हा उपवन नगर
38- गायघाट
39- कृष्णा नगर
40- गुलरिहा
41- माधवपुर
42- महाराणा प्रताप नगर
43- शाहपुर
44- बसंतपुर
45 – मैत्रीपुरम
46-  शक्ति नगर
47- महात्मा ज्योतिबा फूले नगर
48- धर्मशाला बाजार
49- बेनीगंज रुद्रपुर
50- कल्याणपुर
51- देवी प्रसाद नगर
52- विजय चौक
53  राम जानकी नगर
54- उर्वरक नगर
55- बंधू सिंह नगर
56- रघुपति सहाय फिराक नगर
57- रायगंज
58- सूरजकुंड धाम नगर
59- आत्माराम नगर
60- विकास नगर
61- साहबगंज
62- माया बाजार
63- जगन्नाथपुर
64- विष्णुपुरम
65- कृष्ण मोहन पांडे नगर
66- नेताजी सुभाष नगर
67- सरदार भगत सिंह नगर
68- महर्षि दधीचि नगर
69- श्री राम चौक
70- चंद्रशेखर आजाद चौक
71- आर्य नगर
72-  सिविल लाइन दो
73- शिवजी नगर
74- संत झूलेलाल नगर
75- शिवाजी नगर
76-  घंटाघर
77- गीता प्रेस नगर
78- पुराना गोरखपुर
79- सिविल लाइन 1
80- राप्तीनगर

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button