उत्तर प्रदेशकुशीनगर

कुशीनगर: बूथ अध्यक्ष को पुलिसकर्मियों ने पीटा,भाजपाइयों ने दी आंदोलन की चेतावनी

  • आरोपियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने की मांग

कुशीनगर। कुशीनगर की तुर्कपट्टी पुलिस पर भाजपा के एक बूथ अध्यक्ष की बुरी तरह पिटाई करने का आरोप लगा है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने आरोपी पुलिसकर्मियों पर हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज करने को तहरीर दी है। मुकदमा दर्ज न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। बुधवार की दोपहर में फाजिलनगर के पूर्व विधायक गंगा सिंह कुशवाहा के नेतृत्व में मंडल अध्यक्ष विद्याधर ओझा,प्रमोद पांडेय आदि भाजपा कार्यकर्ता तुर्कपट्टी थाना पहुंचकर थानाध्यक्ष आशुतोष सिंह को घटना की तहरीर सौंपी।

आरोप है कि मंगलवार की देर शाम हल्का दरोगा आशुतोष जायसवाल, सिपाही सोनू,नन्दकिशोर और अवधेश ने बसडीला पांडेय निवासी भाजपा बूथ अध्यक्ष उमेश पांडेय को किसी बात को लेकर दौड़ा-दौड़ा कर बुरी तरह पीटा। इस कारण उनके नाक, कान और मुंह से खून आने लगा और वह बेहोश हो गए। होश में आने के बाद उन्हें पुनः बगल के प्राथमिक विद्यालय में ले जाकर पीटा गया। थाना में तहरीर देने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल से भी मुलाकात की और उन्हें ज्ञापन सौंपा। इस सम्बंध में पुलिस अधीक्षक धवल जायसवाल ने बताया है कि सीओ सदर से पूरे मामले की जांच कराई जाएगी, आरोप सिद्ध होने पर पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्यवाही होगी।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button