उत्तर प्रदेशलखनऊ

लुलु मॉल लखनऊ में मनाया गया 75वां स्वतंत्रता दिवस

लखनऊ: आज़ादी के 75वें वर्ष को मनाने के लिए लुलु मॉल लखनऊ ने ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ के उपलक्ष्य में कई गतिविधियों का आयोजन किया। समारोह की शुरुआत मॉल में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के साथ हुई, जिसके बाद लुलु मॉल के कर्मचारियों ने मानव श्रृंखला द्वारा ‘आजादी का अमृत महोत्सव’ बनाया।

समारोह का मुख्य आकर्षण आर्टेम्ब्रियो के सहयोग से लुलु मॉल, लखनऊ द्वारा अपने परिसर में स्थापित आर्ट गैलरी थी जो स्वतंत्रता दिवस की यादों को समर्पित है। आर्ट गैलरी में भारत की आजादी की यात्रा और महत्वपूर्ण ऐतिहासिक समय को प्रदर्शित करने वाली तस्वीरें हैं, जिसमें हमारे स्वतंत्रता सेनानियों की तस्वीरें आदि शामिल हैं।

इस आयोजन के विषय में अपने विचार रखते हुए लुलु मॉल के जनरल मैनेजर समीर वर्मा ने कहा, “ आज जब हम 75वां स्वतंत्रता दिवस मना रहे हैं, तो हमारे लिए यह महत्वपूर्ण है कि हम अपने राष्ट्रवाद की भावना को प्रदर्शित करें और उन सभी को श्रद्धांजलि अर्पित करें जिन्होंने इस महान राष्ट्र के लिए निस्वार्थ भाव से सेवा की है।

हमारे मॉल में स्वतंत्रता संग्राम की तस्वीरों को प्रदर्शित करने वाली आर्ट गैलरी ने न केवल हमारे आगंतुकों को मंत्रमुग्ध कर दिया, बल्कि इस देश के नागरिक होने पर गर्व की भावना भी जगाई।‘ स्वतंत्रता दिवस को यादगार बनाने के लिए मॉल के आगे वाले हिस्से को अगले कुछ दिनों के लिए तिरंगे की लाइट से सजाया जायेगा। मॉल आने वाले लोगों के बीच तिरंगे के रंगों में मोमबत्तियों और झंडों को बांटकर समारोह का समापन किया गया।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button