उत्तर प्रदेशकारोबारलखनऊ

कानपुर, बरेली और आगरा में गिरे सोने-चांदी के दाम, जानें लखनऊ और गोरखपुर के रेट

भारतीय सर्राफा बाजार ने मंगलवार यानि 16 अगस्त को सोना और चांदी के रेट्स जारी कर दिए हैं। आज के दाम पर नजर डालें तो कानपुर, बरेली और आगरा में सोने और चांदी दोनों के दामों में गिरावट देखी गई। जबकि लखनऊ में तीन दिन बाद भी सोना और चांदी में कोई अंतर देखने को नहीं मिला है। वहीं गोरखपुर में सोने के दामों में मामूली बढ़ोत्तरी देखने को मिली है।

लखनऊ में मंगलवार को 24 कैरेट सोने का दाम 52,900 रुपये प्रति 10 ग्राम है तो वहीं, चांदी 59,800 प्रति किलो रही। कानपुर में 24 कैरेट सोना 52,325 का बिका था जबकि चांदी का भाव 59,500 प्रति किलो था। आगरा में 24 कैरेट सोना 52,500 प्रति 10 ग्राम पर और चांदी 59,400 प्रति किलो पर बिकी।  गोरखपुर में मंगलवार को 24 कैरेट सोना 53,500 जबकि चांदी का भाव 58,000 प्रति किलो था। शुक्रवार को भी यही रेट थे।

वहीं बरेली में सोना 52700 प्रति 10 ग्राम और चांदी 59100 प्रति किलो बिकी है। सर्राफा बाजार के जानकारों का मानना है कि आने वाले दिनों में सोने के दाम में उछाल देखने को मिल सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि आने वाले दिनों में त्योहार और शादियों का सीजन शुरू होने वाला है।

जेवरात पर मेकिंग चार्ज कम तो सोना का रेट ज्यादा, सोना सस्ता तो बनाने का खर्च महंगा

एक शहर के अंदर भी सोना-चांदी के दो दुकानों में रेट का अंतर होता है। लेकिन कोई जेवर खरीदना हो तो मिला-जुलाकर ग्राहक का खर्च एक जैसा हो ही जाता है। दरअसल, जेवर पर सोना-चांदी के रेट के ऊपर मेकिंग चार्ज यानी बनाने का खर्चा लगता है। आप गौर करेंगे कि जिस दुकान में सोने का भाव कम होगा, वहां मेकिंग चार्ज 15-24 परसेंट तक ऊपर से लगता है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button