अमेठीउत्तर प्रदेश

पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने ग्रामीणों को वितरित किया तिरंगा, कहा हर घर तिरंगा अभियान को बनाएं सफल।

अमेठी। जनपद के अमेठी तहसील के भेटुवा विकास खण्ड के टिकरी गांव में पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत ग्रामीणों को अपने हांथ से राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया।

आजादी के 75 साल पूरे होने पर पूरे देश में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है जिसके अंतर्गत 13 से 15 अगस्त तक देश व्यापी हर घर तिरंगा अभियान चलाया जा रहा है। रविवार को हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत पूर्व केंद्रीय मंत्री व अमेठी राजघराने के मुखिया डॉ संजय सिंह ने टिकरी गांव में अपने हाथों से गांव के निवासियों को राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा वितरित किया।

इस दौरान उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य सभा सदस्य डॉ संजय सिंह ने कहा की हमारे देश को आजादी दिलाने में लाखों लोगों ने अपने जीवन की कुर्बानी दिया है। आज हमारे देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में पूरा देश स्वतंत्रता सेनानियों और अमर शहीदों के बलिदान को अमृत महोत्सव के माध्यम से नमन कर रहा है। आज हमे आजाद हुए 75 साल बीत चुके हैं और हमारा देश इस 15 अगस्त को 76वां स्वतंत्रता दिवस मनाने जा रहा है। हमारे लिए गौरव की बात है। आज देश और प्रदेश में भाजपा की सरकार है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के अगुवाई में राष्ट्र चतुर्दिक विकास कर रहा है और विश्व पटल पर आज भारत की अलग पहचान बन चुकी है जिसके पीछे प्रधानमंत्री जी की दूरगामी सोच है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ संजय सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा की सभी लोग अपने घरों, प्रतिष्ठानों पर हमारे राष्ट्र के आन बान और शान के प्रतीक तिरंगे को अवश्य लगाएं और इस राष्ट्रीय पर्व में प्रतिभाग करते हुए इस महाअभियान को सफल बनाएं।

इस अवसर पर गांव के साधू सिंह, हरिकेश सिंह, फूल सिंह, रामलाल चौरसिया, विजय गुप्ता, सुवरन मौर्या, सुभाष यादव, राजाराम यादव के साथ क्षेत्र से धीरेंद्र सिंह, अभय सिंह, संतोष सिंह, शेर बहादुर सिंह, राजकुमार सिंह, के के तिवारी, संदीप मिश्रा, आदि के साथ गांव के लोग उपस्थित रहे। 

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button