ताज़ा ख़बरदेश

नीतीश कुमार 8वीं बार बने CM, तेजस्वी ने शपथ के बाद लिया चाचा का आशीर्वाद

नीतीश कुमार ने 8वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली है। पटना स्थित राजभवन में राज्यपाल फागू चौहान ने बुधवार दोपहर में उन्हें पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। उनके साथ राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) नेता तेजस्वी यादव ने भी मंत्री पद की शपथ ग्रहण की है। वे दूसरी बार राज्य के डिप्टी सीएम बने हैं। महागठबंधन की नई सरकार में मंत्रिपरिषद का गठन बाद में किया जाएगा। शपथ लेने के बाद तेजस्वी यादव ने ‘चाचा’ नीतीश का पैर छूकर आशीर्वाद लिया।

राजभवन में आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में आरजेडी सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के परिवार के कई सदस्य मौजूद रहे। पूर्व सीएम राबड़ी देवी, उनके बेटे तेज प्रताप यादव, तेजस्वी यादव की पत्नी समेत आरजेडी के कई बड़े नेता शपथ ग्रहण समारोह में पहुंचे।

नीतीश कुमार बोले- विपक्ष मजबूत होगा

शपथ ग्रहण के बाद नीतीश कुमार ने कहा कि बिहार की जनता नई सरकार से बहुत खुश हैं। 2020 का जो चुनाव हुआ जेडीयू के साथ गलत व्यवहार हुआ। हमारी पार्टी के विधायक बोलते रहे लेकिन कि बीजेपी का साथ छोड़ दिया जाए। आखिरकार हमने बीजेपी का साथ छोड़ दिया। नीतीश कुमार ने कहा कि कुछ लोगों को लगता है कि विपक्ष खत्म हो जाएगा, लेकिन अब हम भी विपक्ष में आ गए हैं। विपक्ष और मजबूत होगा।

प्रधानमंत्री पद की दावेदारी पर क्या बोले नीतीश?

नीतीश कुमार ने कहा कि 2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी पार्टियां एकजुट होंगी। बीजेपी ने 2014 में जैसा प्रदर्शन किया था, वो 2024 में बरकरार नहीं रख पाएगी। जब नीतीश कुमार से 2024 में विपक्ष की ओर से प्रधानमंत्री पद के उम्मीदवार होंगे, तो उन्होंने कहा कि यह अभी तय नहीं हुआ है और उनकी ऐसी कोई मंशा नहीं है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button