उत्तर प्रदेशलखनऊ

यूनिक्लो (UNIQLO) ने भारत में अपने रिटेल फुटप्रिंट को बढ़ाते हुए लखनऊ में लॉन्च किया पहला स्टोर

लखनऊ: वैश्विक जापानी रिटेलर यूनिक्लो (UNIQLO) ने आज लखनऊ के लुलु मॉल में अपना नया स्टोर लॉन्च किया है। यह दिल्ली एनसीआर के बाहर पहला स्टोर है, जो भारतीय राज्य, उत्तर प्रदेश के सबसे बड़े शहर में फंक्शनल और हाई-क्वालिटी क्लोदिंग के लाइफवियर कॉन्सेप्ट की पेशकश करता है।

9,265 वर्ग फुट में फैला यह नया स्टोर, लखनऊ शहर में ग्राहकों को खरीदारी के नए अनुभव प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। ग्रैंड ओपनिंग के दौरान बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति खरबंदा मौजूद रहीं। लखनऊ के लुलु मॉल में स्थित यूनिक्लो, भारत में ब्रांड का सातवां स्टोर है, जो इस तेजी से बढ़ते मार्केट में अपने योजनाबद्ध विस्तार की तरफ कदम बढ़ा रहा है।

 

तोमोहिको सेई, चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर, यूनिक्लो इंडिया ने कहा, “मौजूदा माह जुलाई, भारत में UNIQLO.com की पहली सालगिरह का प्रतीक है और हम एक नए मार्केट, लखनऊ में अपने नए स्टोर के लॉन्च के साथ इसकी खुशी मनाने के लिए बेहद रोमांचित हैं।

हम लखनऊ स्थित ग्राहकों को सर्विस देने और उनके दैनिक जीवन को बेहतर बनाने के चलते यूनिक्लो के फंक्शनल और हाई-क्वालिटी क्लोदिंग- ‘लाइफवियर’ की पेशकश करने के लिए तत्पर हैं। यह लॉन्च लगातार बढ़ते इंडियन मार्केट के प्रति हमारी अंतर्निहित प्रतिबद्धता का भी समर्थन करता है और भारत में हमारे व्यापार विस्तार के लिए एक बड़ा कदम है।”

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button