उत्तर प्रदेशबड़ी खबरलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी ने 50 लाख किसानों को अंशधारक प्रमाण पत्र किया वितरित

  • लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम में किसानों ने सरकार के कार्य को सराहा

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रदेश की सहकारी गन्ना विकास समितियों और चीनी सहकारी चीनी मिल समितियों में किसानों को अंशधारक बनाया गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को यहां लोकभवन में आयोजित कार्यक्रम के दौरान 50 लाख 10 हजार अंशधारक किसानों को अंश प्रमाण पत्र वितरित किया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि आज का यह कार्यक्रम बहुत महत्वपूर्ण है। देश के सहकारिता आंदोलन को पुनर्जीवित करने का अभियान है। हमारा किसान किसी के सामने हाथ नहीं फैलाएगा। वह जिस भी व्यवस्था से जुड़ा है, वहां के वह हिस्साधारक होंगे। किसानों द्वारा रखी गयी बात की सराहना करते हुए कहाकि आप जैसे किसान भाइयों के भाषण की वजह से कई नेताओं को रिटायरमेंट लेना पड़ेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले गन्ना लेकर पहुंचने पर वापस कर दिया जाता था कि आपको पर्ची भेज दी गयी है। आज ऐसा नहीं है। तकनीक से जोड़ा गया। सारी जानकारी किसान के मोबाइल फोन में है। महाराष्ट्र जैसे कई राज्यों में चीनी मिले बंद हो गयीं। अगर कोरोना काल में हम यह व्यवस्था लागू नहीं करते तो यहां भी ऐसी ही स्थिति होती। हमारा पहले दिन से जोर रहा है कि किसानों को सही बीज, तकनीक और व्यवस्थाएं मिलें। समय से चीनी मिलें चलें और उनका गन्ना मूल्य का भुगतान करें। ज्यादातर मिलें सही चल रही हैं।

कुछ बची हैं, वह भी समय से चलेंगी। हमारी सरकार ने घटतौली को रोकने का लगातार प्रयास किया। चौधरी चरण सिंह किसानों के मसीहा कहे जाते थे। उनकी जन्मभूमि की रमाला चीनी मिल को विस्तार देने की मांग लंबे समय से चल रही है। हमारी सरकार आने के बाद उसे पूरा किया गया। आज रमाला चीनी मिल चल रही है।

किसानों को मिलेगा मिलों का होने लाभ का हिस्सा

आज किसानों को अंशधारक प्रमाण पत्र मिल रहा है। अब चीनी मिलें का विकास होगा, उसे लाभ होगा तो इन किसानों को भी बोनस के रूप में लाभ प्राप्त होगा। यही सहकारिता आंदोलन है। सरकार आगे बढ़ रही है। इस दिशा में अभी बहुत कुछ होना है। पेट्रोल डीजल पर से हमारी निर्भरता गन्ने की खेती से ही समाप्त होगी। हमे सामूहिकता से मिलकर काम करना होगा। उन्होंने गन्ना विकास विभाग को निर्देश दिए कि नया पेराई सत्र शुरू होने से पहले पुराना बकाया का भुगतान कर दिया जाए। गन्ना किसानों का एक रुपया भी कोई दबा न पाए। हमने गन्ना माफियाओं की कमर तोड़ने का काम किया है। किसानों के हित में हर जरूरी कदम उठाएंगे।

पूरी दुनिया को चीनी खिला सकता है उत्तर प्रदेश

गन्ना विकास मंत्री लक्ष्मीनारायण चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कई ऐतिहासिक कार्य हुआ। उप्र में एक लाख 80 हजार करोड़ रुपये गन्ना किसानों को भुगतान किया गया है। इतना भुगतान करने वाला कोई भी राज्य नहीं है। योगी के नेतृत्व में अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण हो रहा है। प्रदेश की कानून व्यवस्था सुदृढ़ हुई है। कानून व्यवस्था की चर्चा देश में ही नहीं बल्कि दुनिया में चर्चा का विषय है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उप्र पूरे देश को नहीं बल्कि पूरी दुनिया को चीनी खिला सकता है और एथनॉल उपलब्ध करा सकता है। इस मौके पर मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र, अपर मुख्य सचिव संजय भूसरेड्डी, नवनीत सहगल समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button