उत्तर प्रदेशलखनऊ

कैंसर पीड़ित तीमारदारों के बीच मनाया समाजसेवी मुरलीधर आहूजा ने अपना जन्मदिन

  • लोहिया अस्पताल में मौजूद सभी जरूरतमंदो को कराया भोज,पिलाई चाय
  • जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा इंसानियत का काम है: मुरलीधर आहूजा

लखनऊ। समाजसेवी मुरलीधर आहूजा ने अपना 66 वा जन्मदिन लोहिया संस्थान में भर्ती कैंसर पीड़ित मरीजों के तीमारदारों के बीच जाकर मनाया। आज लोहिया संस्थान में लखनऊ टीम के संरक्षक और रॉयल कैफे के मालिक समाजसेवी मुरलीधर आहूजा का जन्मदिन मनाने का अपना एक अलग ही अंदाज दिखा।हमेशा जरूरतमंदो की मदद का जज़्बा रखने वाले समाजसेवी मुरलीधर आहूजा ने अपने 66वें जन्मदिन के अवसर पर लोहिया संस्थान में विजय श्री फाउंडेशन के प्रसादम सेवा के माध्यम से असाध्य रोगों से पीड़ित मरीजों के तीमारदारों के बीच जाकर उन्हें भोजन वितरण किया।

लगभग 500 लोगों ने भोजन, फल, मिष्ठान आदि प्राप्त किया और शाम के समय तीमारदारों को चाय और बिस्किट भी खिलाया गया।वहां मौजूद लोगो ने मुरलीधर आहूजा को उनके जन्मदिन की बधाई दी और उनके लंबे जीवन तथा खुशहाली के लिए दुआएं की। प्रसादम सेवा के संचालक विशाल सिंह ने मुरलीधर आहूजा के स्वागत में स्मृति चिन्ह देकर उनको सम्मानित भी किया। इस मौके पर विशाल सिंह ने समाजसेवी मुरलीधर आहूजा को विजय श्री फाउंडेशन के संरक्षक मंडल में शामिल करने की घोषणा की। इस अवसर पर समाजसेवी मुरली धर आहूजा ने कहा कि जरूरतमंदों की सेवा करना सबसे बड़ा इंसानियत का काम है। अस्पतालों में अधिकतर परेशानहाल लोग ही आते है ऐसे में उनकी मदद करना हम सबकी जिम्मेदारी बनती है।

उन्होंने लखनऊ वासियों से अपील करते हुए कहा कि जिसका भी जन्मदिन हो वो जरूरतमंदो के बीच ही जाकर अपना जन्मदिन मनाएं।उससे जरूरतमंद की परेशानी भी दूर होगी और उसको दुवाएं भी मिलेंगी।उन्होंने कहा कि विजय श्री फाउंडेशन के प्रसादम सेवा के माध्यम से लखनऊ के विभिन्न अस्पतालों में जरूरतमंदो को खाना खिलाने का सराहनीय कार्य विशाल सिंह द्वारा किया जा रहा है। अब इस इंसानियत के काम में मेरा भी सहयोग रहेगा। इस मौके पर श्री आहूजा द्वारा प्रसादम सेवा को खाद्य सामग्री भी सौंपी गई। इस अवसर पर निगहत खान, मुर्तुजा अली, अब्दुल वहीद, जुबैर अहमद, शाहिद सिद्दीकी, वामिक खान, संजय सिंह, शहजादे कलीम, कुदरत उल्ला खान, महेश दीक्षित आदि मौजूद थे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button