उत्तर प्रदेशलखनऊ

मण्डल स्तरीय रोजगार मेला का 30 जून को होगा आयोजन

लखनऊ। मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत मण्डल स्तरीय रोजगार मेला की तिथि बदलकर अब 30 जून हो गई है। इससे पहले यह रोजगार मेला 27 जून को होना था। मेले का आयोजन लखनऊ के अलीगंज में राजकींय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में होगा।

संस्थान के नोडल प्रधानाचार्य आरएन त्रिपाठी ने यह जानकारी देते हुए बताया कि रोजगार मेले में आने वाली कम्पनियों की तैयारी और उत्साह को देखते हुए राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान में बड़ी संख्या में बेरोजगार एवं नौजवान को लाने के लिए तिथि में बदलाव हुआ है। मेले में आने वाले शिशिक्षु के लिए 630795049, 8840249536, 6387812106, 6394735755, 7310040175, 9044812698, 9450564039, 9935186269 और 05227118462 नम्बरों को सुविधाओं के लिए जारी किया गया है।

उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 114 कम्पनियां आ रही हैं। कम्पनियां नौ हजार से लेकर 25 हजार रुपये तक के वेतनमान वाले पदों को लेकर 30 जून को नौजवानों का चयन करेगी। इसके लिए कम्पनियों ने अपने पदों की जानकारी साझा की है।

बता दें कि मुख्यमंत्री मिशन रोजगार योजना के तहत प्रत्येक सप्ताह रोजगार मुहैया कराने के लिए रोजगार मेले का आयोजन हो रहा है। कौशल विकास मंत्री कपिलदेव अग्रवाल माह के अंत में रोजगार मेले की प्रगति की जानकारी कर रहे हैं और कम्पनियों को उनकी सुलभता के अनुसार मेले में आने के लिए आमंत्रित भी करते है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button