उत्तर प्रदेशलखनऊ

बीएमएस ने समीक्षा अधिकरियों को प्रोन्नत करने का मुख्यमंत्री से किया अनुरोध

  • भारतीय मजदूर संघ के पदाधिकारी गुरुवार को मुख्यमंत्री से मिले

लखनऊ। पांच वर्षों से रुके समीक्षा अधिकारियों की पदोन्नति को लेकर भारतीय मजदूर संघ (बीएमएस) के पदाधिकारियों ने गुरुवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की। संघ के राष्ट्रीय क्षेत्र संगठन मंत्री अनुपम एवं प्रदेश महामंत्री अनिल कुमार उपाध्याय ने समीक्षा अधिकारियों को अनुभाग अधिकारियों के पद पर तत्काल प्रोन्नत किए जाने का मुख्यमंत्री से अनुरोध किया। जिस पर कार्यवाही का मुख्यमंत्री ने आश्वासन दिया।

बीएमएस लखनऊ इकाई की अध्यक्ष सीमा गुप्ता ने बताया कि सचिवालय में लगभग 250 अनुभाग अधिकारियों का पद खाली है जिससे शासकीय कार्य प्रभावित हो रहा है। सीमा ने बताया कि भारतीय मजदूर संघ मात्र मजदूरों के लिए ही कार्य नहीं करता है बल्कि वे समस्त कार्य करता है जिससे राष्ट्र निर्माण की गति आगे बढ़ सके। भारतीय मजदूर संघ आज न सिर्फ भारत का बल्कि पूरे एशिया का सबसे बड़ा संघ है।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button