उत्तर प्रदेशलखनऊ

ज्येष्ठ माह का अखिरी बड़ा मंगल कल, जगह-जगह होंगे भंडारे

  • लखनपुरी में भक्तों ने दर्शन-पूजन और भंडारे की तैयारी की

लखनऊ। ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 14 जून को जेठ माह का पांचवां व इस साल का आखिरी बड़ा मंगल होगा। इसी के साथ ही बड़े मंगल पूर्ण हो जाएंगे। आखिरी बड़ा मंगल होने से श्रद्धालुओं की ओर शहर में जगह-जगह भंडारे का आयोजन किया जायेगा। वैश्विक महामारी कोरोना के चलते पिछले दो सालों से ज्येष्ठ माह में पड़ने वाले मंगल को हनुमान मन्दिरों में भक्त नहीं पहुंचे पाये थे। लेकिन इस साल भारी संख्या में श्रद्धालु मंदिरों में माथा टेक रहे हैं। जगह-जगह भंडारे का आयोजन हो रहा है। इस साल आखिरी बड़े मंगलवार को भी हनुमान मंदिरों में विशेष पूजा रखी गई है, जगह-जगह भंडारे का आयोजन हो रहा है।

पंडितों ने बताया कि पिछली 16 मई को वैशाख शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा थी। इसी के दूसरे दिन 17 मई को जेठ माह की प्रतिपदा से बड़ा शुरू हो गया था। 24 व 31 मई को क्रमशः दूसरा व तीसरा बड़ा मंगल पड़ा। उसके बाद 07 जून को चौथा व अब आखिरी व पांचवा बड़ा 14 जून को पड़ेगा। अलीगंज स्थित नए हनुमान मंदिर और हनुमान सेतु मंदिर में काफी संख्या में भक्तों की आने की उम्मीद को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था के इंतजाम किए गए। भक्तों को गर्मी से परेशानी न हो, इसलिए पंखे और ठंडे पानी की भी व्यवस्था की गई है। इसके अलावा अलीगंज के पुराने हनुमान मंदिर, अमीनाबाद के श्रीमहावीर जी मंदिर व अन्य मंदिरों में देर शाम तक तैयारियां की जा रही थीं।

लालपुल के पास स्थित पातालपुरी लेटे हुए हनुमान मंदिर के कोषाध्यक्ष रिद्धि किशोर गौड़ ने बताया कि यहां मंदिर में सुबह सिंदूर से हनुमान जी अभिषेक व श्रृंगार किया जाएगा। उसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन होगा। वहीं शाम को गायक सुलभ साहु का भजन कार्यक्रम और उसके बाद चिन्मय अवध आश्रम के महंत ब्रह्मचारी कौशिक चैतन्यजी महाराज का सत्संग भी आयोजित होगा। रात को 8 बजे महाआरती व प्रसाद वितरण से पूजन सम्पन्न होगा। गोमती नगर के विनम्र खण्ड में श्याम भारद्वाज व श्वेता भारद्वाज के संयोजन में विशाल भंडारा किया जाएगा। इसके अलावा शहर में अन्य जगहों पर भंडारे किए जाएंगे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button