उत्तर प्रदेशमेरठ

देश के विकास और प्रगति के लिए भाजपा के साथ आए सोतीगंज वाले: ब्रजेश पाठक

मेरठ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि पूर्व सरकारों ने गरीब को हटाया, गरीबी को नहीं। भाजपा सरकार कल्याणकारी योजनाओं के जरिए गरीबी को जड़ से समाप्त करने के प्रयास कर रही है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। अब सोतीगंज वालों को भी देश की तरक्की के लिए आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि उप्र में कानून का राज है। दंगाइयों और पत्थरबाजों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

मोदी सरकार के आठ साल पूरे होने पर सुभारती विवि में गरीब कल्याण सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि केंद्र सरकार गरीब कल्याण के लिए योजनाएं चला रही है और इसका सीधा लाभ आम आदमी तक पहुंच रहा है। पूर्व सरकारों पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि पूर्व सरकारों ने गरीब को हटाया है, गरीबी को नहीं। कांग्रेस, सपा और बसपा की सरकारों में आम आदमी त्राहि-त्राहि कर रहा था। 45 डिग्री तापमान में भी भाजपा कार्यकर्ता आम लोगों के बीच पहुंच कर उनकी समस्याएं सुन रहे हैं।

मेरठ के वाहन कमेले के रूप में बदनाम रहे सोतीगंज का जिक्र करते हुए ब्रजेश पाठक ने कहा कि सोतीगंज वालों को भी देश के विकास और उन्नति के लिए भाजपा के साथ आना चाहिए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदृष्टि के कारण ही कोरेाना काल में जनता को अधिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ा। जनधन योजना के तहत खोले गए बैंक खातों में सीधे पैसा भेजा गया। इसका सीधा लाभ आम आदमी को मिला। मोदी सरकार कल्याणकारी और विकासपरक योजनाओं के जरिए आम आदमी का कल्याण करने में जुटी है।

पूर्व सरकारों पर हमला बोलते हुए उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पूर्व सरकारें एक परिवार और अपने परिवार के लोगों को लाभ पहुंचाने में लगी रहती थी, लेकिन मोदी सरकार देश के गरीब वर्ग का ख्याल रख रही है। मोदी सरकार के कारण ही दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। शुक्रवार को उप्र में कई स्थानों पर हुए पथराव पर उन्होंने कहा कि दंगाइयों और पत्थर बरसाने वालों पर सख्ती से कार्रवाई की जा रही है।

सपा सरकार पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि सपा सरकार के समय ‘सपा का यह नारा है, खाली प्लॉट हमारा है’ जिसका जितना ऊंचा झंडा है, वह उतना बड़ा गुंडा है’ जैसे नारे लगते थे। अब उप्र में कानून का राज है और इससे खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। इस अवसर पर सांसद राजेंद्र अग्रवाल, जल शक्ति राज्य मंत्री दिनेश खटीक, एमएलसी डॉ. सरोजिनी अग्रवाल, क्षेत्रीय अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, विधायक पंकज सिंह, प्रदेश मंत्री डॉ. चंद्रमोहन, कैंट विधायक अमित अग्रवाल, जिलाध्यक्ष विमल शर्मा, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, गजेंद्र शर्मा, विवेक रस्तोगी, अरविंद गुप्ता मारवाड़ी आदि उपस्थित रहे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button