उत्तर प्रदेशलखनऊ

मंत्री ने नालियों की विधिवत सफाई व बिजली व्यवस्था ठीक करने के दिये निर्देश

  • मंत्री एके शर्मा ने नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

लखनऊ। प्रदेश के नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री एके शर्मा ने गुरुवार को अपने कार्यालय कक्ष में नगर विकास एवं ऊर्जा विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर जनता के हित में किए जा रहे विभागीय कार्यों के प्रति उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगरीय निकाय के अधिकारी यह सुनिश्चित कर लें कि मानसून आने से पहले जल भराव वाले शहरी स्थानों को चिन्हित कर इस संबंध में समय से कार्य योजना तैयार कर लें एवं जल निकासी के आवश्यक उपकरणों को भी क्रियाशील रखा जाए। शहर वासियों को जलभराव की समस्या का सामना ना करना पड़े। साथ ही जलभराव से उत्पन्न समस्याओं एवं बीमारियों से बचाव के लिए भी आवश्यक तैयारी कर ली जाए।

नगर विकास मंत्री ने कहा कि आने वाली विभिन्न समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय जिला प्रशासन से बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। उन्होंने स्थानीय निकाय के अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि समस्या ग्रस्त क्षेत्रों का एक बार निरीक्षण जरूर कर लें, जिससे कि जलभराव वाले क्षेत्रों में उत्पन्न समस्याओं के निस्तारण के लिए तत्काल कार्य किया जा सके।

एके शर्मा ने कहा कि इसी प्रकार ऊर्जा विभाग के अधिकारी भी वर्तमान समस्या से निपटने के लिए अपने कार्यों को युद्ध स्तर पर जारी रखें। जनता को बार-बार होने वाली ट्रिपिंग एवं लो-वोल्टेज से निजात दिलाने के लिए आवश्यक कार्य समय से पूरा कर लिये जाए। ट्रांसफार्मर एवं बिजली के तारों के पास से अनावश्यक वस्तुओं को शीघ्र हटाया जाए।

एके शर्मा ने दोनों विभागों के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि जनता की समस्याओं एवं शिकायतों का समाधान करने में किसी भी प्रकार की कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। दोनों विभागों में आईसीटी आधारित ’सम्भव’ नामक व्यवस्था की गई है, जिसके तहत विभागीय कार्यक्रमों एवं जनसामान्य की समस्याओं के समाधान के लिए स्थानीय स्तर पर ही अधिकारी प्रयास करेंगे। बैठक में प्रमुख सचिव ऊर्जा एम0 देवराज एवं नगर विकास के उच्चाधिकारी उपस्थित थे।

PL News

PL News has a very strong and dedicated team of journalist, writers and content makers. This media house has proud to have eminent journalists on its board. Besides, PL News also have a team of efficient, young and dynamic budding journalists. What makes PL News unique is that it is established, run and administered by professional and highly dedicated journalists only.

संबंधित समाचार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button